Top Agra News of the Day 13 October 2019, एटा कानपुर हाइवे पर हादसा, कान्हा की नगरी में शरद का उल्लास, सांसद हेमा मालिनी ने दिया स्वच्छता का संदेश
ओमनी कार और रोडवेज की भिड़ंत में गई तीन जानें। पंचकोसी परिक्रमा कर किये भक्तों ने दर्शन। गांधी संकल्प पदयात्रा पर सांसद हेमा मालिनी।
आगरा, जेएनएन। बृज मंडल में रविवार, 13 अक्टूबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
कार- बस की आमने सामने की भिड़ंत
एटा- कानपुर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। ओमनी कार और रोडवेज बस की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन की माैैैत हो गई है और सात घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें आगरा रेफर किया गया है। कार मैनपुरी के कुरावली से एटा जा रही थी। बताया जा रहा है हाइवे पर फोरलेन का काम चल रहा है, जिसके कारण वाहन निकलने की जहग संकरी है। कार और बस दोनों तेज गति से आ रही थीं। ओमनी कार पुरानी थी, जिसे चालक सुरेंद्र कुमार सवारी लाने ले जाने के लिए प्रयोग करता था।
शरद पूर्णिमा का उल्लास
कान्हा की नगरी में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से भक्तों की लबी कतारें अपने अराध्य के दर्शन के लिए विभिन्न मंदिरों में लगी हुई हैं। विशेषकर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जब भगवान को वांसुरी धारण करवाई गई तो इस पल के साक्षी हजारों भक्त बने। सफेद वस्त्र में भगवान ने दर्शन दिए। जन्मभूमि पर केशव देव मंदिर में भगवान ने रजत हिंडौले में दर्शन दिए। महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सान्निध्य में देश दुनिया से आए हजारों भक्त पंचकोसीय परिक्रमा करने निकले। इसी श्रंखला में गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर, जतीपुरा मुखारविंद मंदिर पर विशेष रोशनी के प्रबंध किए गए हैं। चांदनी रात में मंदिरों में खीर वितरण की तैयारी चल रही है।
पदयात्रा पर सांसद
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने गांधी संकल्प पद यात्रा में स्वच्छता का संदेश दिया और शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प लिया। डेंपियर नगर से होली गेट तक पद यात्रा निकाली गई। इसके बाद उन्होंने रावल गांव का दौरा किया। यहां पहुंचकर सांसद ने नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय का अवलोकन किया। मंदिर के समीप लाडली कुंड पर पहुंचकर कुंड की स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने कम्युनिटी हॉल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।