Top Agra News of the Day 12 August 2019, ईद मुबारक, गर्भवती महिला की हत्या, सड़क पर हनुमान चालीसा
आगरा मंडल में ईद के त्योहार पर छाईं खुशियां। सात माह की गर्भवती पत्नी के मर्डर का शक पति पर। नमाज के बाद बजरंगियों ने की सड़क पर हनुमान चालीसा।
आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में सोमवार, 12 अगस्त की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
ताज और जामा मस्जिद पर नमाज
बकरीद की नमाज ताजमहल स्थित शाही मस्जिद और जामा मस्जिद पर अदा की गई। इसके बाद गले लगकर मुबारकबाद दी गई। त्योहार को लेकर मुस्लिम आबादी वालेे इलाकों में आज अच्छी चहल-पहल रही। कुर्बानी के बाद त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर सिनेमाघरों और बाजारों में भी रौनक रही। मथुरा में ईदगाह परिसर में नमाज अदा की गई। तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने त्योहार की शुभकामनाएं मुस्लिम भाइयों को दीं।
गर्भवती महिला की हत्या
ताजनगरी में सोमवार सुबह एक गर्भवती महिला का शव मिला। हत्या किसी धारदार से गला रेतकर की गई है। शव उसके घर में पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में शक की सुई पति पर है। दरअसल युवक ने यह दूसरी शादी की थी और पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया है। दूसरी पत्नी से युवक बच्चा नहीं चाहता था, जबकि वह बच्चे पर जोर दे रही थी। महिला के पिता ने इसी को आधार बनाते हुए दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति फरार है। महिला सात माह की गर्भवती थी।
चाैराहा पर बैठकर हनुमान चालीसा
सोमवार सुबह खंदौली क्षेत्र में ईदगाह के बाहर सड़क पर लोग बकरीद की नमाज अदा कर रहे थे। नमाज के कारण एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने यातायात रोक रखा था। इसमें बजरंग दल के सदस्यों से भरी बस भी फंसी हुई थी। सभी बजरंगी अलीगढ़ और उसके आसपास के रहने वाले थे और अयोध्या से वापस लौट रहे थे। ट्रैफिक रोकने पर बस चालक पुलिसकर्मी से उलझ गया। इतने में कुछ बजरंगी बस से उतरकर चौराहा पर हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठ गए। तनाव की स्थिति को अधिकारियों ने किसी तरह संभाला।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप