Move to Jagran APP

Top Agra News of the day 09 October 2019, राज्‍यपाल आगरा में, बांकेबिहारी का महारास, श्रद्धालु हादसे का शिकार

राज्‍यपाल आनंदी बेन तीन दिन के प्रवास पर आगरा पहुंची हैं। शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी रचाएंगे महारास। कैलादेवी जाते में कैंटर पलटा कई घायल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:59 PM (IST)
Top Agra News of the day 09 October 2019, राज्‍यपाल आगरा में, बांकेबिहारी का महारास, श्रद्धालु हादसे का शिकार
Top Agra News of the day 09 October 2019, राज्‍यपाल आगरा में, बांकेबिहारी का महारास, श्रद्धालु हादसे का शिकार

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में बुधवार, 09 अक्‍टूबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

prime article banner

राज्‍यपाल पहुंचीं आगरा, रुकेंगी तीन दिन

प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल आगरा बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे पहुंचीं। वे तीन दिन यहां रुकेंगी। 11 अक्‍टूबर को आंबेडकर विवि के दीक्षा समारोह में शामिल होने के बाद वे फीरोजाबाद रवाना होंगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंद बेन पटेल करेंगी। वे 10 अक्टूबर को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करेंगी। उनके ठहरने की व्‍यवस्‍था सर्किट हाउस में की गई है। साथ ही उनके लिए एक विशेष क‍िचिन भी बनाई गई है।

बांकेबिहारी मंदिर में होगा पूर्णिमा पर महारास

वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर बांकेबिहारी महाराज महारास रचाएंगे। मोर-मुकुट, कटि-काछनी, हीरे-मोती और जवाहरात के साथ सोलह श्रृंगार कर जब आराध्य बांकेबिहारी मुरली बजाते भक्तों को दर्शन देंगे, तो भक्त भी निहाल हो उठेंगे। साल में एक ही दिन मुरली बजाते बांकेबिहारी इस रूप में दर्शन देते हैं। इन विलक्षण पलों का साक्षी बनने को देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु शरद पूर्णिमा पर वृंदावन पहुंचेंगे। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा के अनुसार 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर ठा. बांकेबिहारीजी की राजभोग और शयनभोग सेवा के तय समय से एक घंटे देर तक दर्शन होंगे।

कैलादेवी जाते श्रद्धालु हादसे का शिकार

आगरा के शमसाबाद के पास गांव धिमश्री में देवी की स्थापना की गई थी। पूरे नौ दिन यहां भजन-कीर्तन चला। नवरात्र समापन के बाद गांव के लोग मंगलवार रात करीब 12 बजे कैंटर में बैठकर कैलादेवी दर्शन के लिए निकले। कैंटर रात करीब 2.30 बजे धौलपुर से आगे बढ़ा। सरमथुरा के पास पहाड़ी रास्ते में सड़क पर अचानक बेसहारा जानवर के आने से ड्राइवर ने उसे बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाए लेकिन कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 50 में से 14 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को धौलपुर और आगरा के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.