Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 07th October 2019, यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा,फतेहपुर सीकरी में महिला पर्यटक गिरी,घर- घर हुआ कन्‍या पूजन

टायर पंचर होने के कारण हुआ हादसा। फोटो खींचने के दौरान गिरी विदेशी महिला पर्यटक। नौ दिनों की आराधना का हुआ समापन।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:58 PM (IST)
Top Agra News of the Day 07th October 2019, यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा,फतेहपुर सीकरी में महिला पर्यटक गिरी,घर- घर हुआ कन्‍या पूजन
Top Agra News of the Day 07th October 2019, यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हादसा,फतेहपुर सीकरी में महिला पर्यटक गिरी,घर- घर हुआ कन्‍या पूजन

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में सोमवार, 07 अक्‍टूबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

prime article banner

30 फुट नीचे गिरी कार

यमुना एक्सप्रेस वे पर अर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। कार पहाड़गंज दिल्ली से बुकिंग पर आगरा जा रही थी। मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक टायर फटने से कार बेकाबू हो गई। सड़क पर लहराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस वे से करीब 30 फुट नीचे सर्विस रोड पर आ गिरी। हादसे में चालक मनोज के अलावा कार में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी कार सवार ताजमहल भ्रमण के लिए जा रहे थे।

फोटो खींचते हुए गिरी महिला पर्यटक

66 वर्षीय विदेशी महिला कोटि दोनदिली पत्‍नी राजवीर निवासी जहांगीर पुरी दिल्‍ली भ्रमण के लिए फतेहपुर सीकरी आई थी। हाथ में लगे मोबाइल के अलग अलग स्‍थानों से कोटि फोटो खींच रही थीं। कोटी लाल पत्‍थर से बनी इस स्‍मारक की खूबसूरती से इतनी प्रभावित थी कि सुध बुध खोकर फोटो खीच रही थी। भ्रमण करते करते जब वे दीवान ए खास में बने मरियम महल पहुंची तो यहां से नजारे को कैद करने के लिए ऊंचाई पर जा पहुंची। फोटो खींचने के दौरान की उनका पैर फिसल गया वो नीचे गिर गईं। इससे उन्‍हें खासी चोटें आई हैं।

कंजक पूजन के साथ नवरात्र का समापन

नवमी पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का रेला उमडऩे लगा। घर-घर में कन्या-लांगुरों का पूजन कर दान-दक्षिणा और उपहार दिए। सुबह से शाम तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह भक्तों ने मां का पूजन किया और शाम को श्रृंगार के दर्शन किए। देर रात तक देवी मंदिरों में श्रद्धा की अविरल धारा बहती रही। भक्त मां से घर में सुख-समृद्धि को प्रार्थना करते रहे। जगह- जगह लोगों ने भंडारे भी लगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.