Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 06th October 2019, ट्रैक्‍टर निकालने को लेकर चलीं गोलियां, इस्‍कॉन मंदिर के सामने अपार्टमेंट में आग, दागी आश्रम हो रहा सील

वर्षों की दुश्‍मनी में हुई फायरिंग। आग में हुआ लाखों का सामान खाक। आश्रम प्रबंधक पर मुकदमे की भी तैयारी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 10:35 PM (IST)
Top Agra News of the Day 06th October 2019, ट्रैक्‍टर निकालने को लेकर चलीं गोलियां, इस्‍कॉन मंदिर के सामने अपार्टमेंट में आग, दागी आश्रम हो रहा सील
Top Agra News of the Day 06th October 2019, ट्रैक्‍टर निकालने को लेकर चलीं गोलियां, इस्‍कॉन मंदिर के सामने अपार्टमेंट में आग, दागी आश्रम हो रहा सील

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में रविवार, 06 अक्‍टूबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

मूंछों का झगड़ा

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्याेेही में रविवार को मूछों की लड़ाई में एक बार फिर कट्टे तमंचे गरज उठे। कई राउंड गोलियां दागी गईंं। दो बालकों समेत आधा दर्जन घायल हो गए। गांव में संघर्ष को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव देवो और भगवान सिंह के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। एक दूसरे के खिलाफ कई मुकदमा भी दर्ज है। सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। ट्रैक्‍टर पहले निकालने को लेकर हुए झगड़े में पथराव और फायरिंग भी हुई। छर्रे लगने से आठ वर्षीय देवेंद्र और दस वर्षीय शैलेंद्र घायल हो गऐ, जबकि शिवराम के भी पैर में गोली लगी हैं। वहीं दूसरी तरफ राजू, सतीश और गायत्री देवी भी घायल हुए हैं।

अपार्टमेंट में आग

वृंदावन में इंस्‍कॉन मंदिर के सामने बने केशवकुंज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने से लाखों का सामान खाक हो गया। तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में अचानक धुंआ निकलते देख हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के फायरमैन ने मिलकर आग पर काबू किया। फ्लैट में आग के दौरान फ्लैट स्वामी का परिवार बाहर गया था। फ्लैट स्वामी तिरुपति निवासी संमुख रेड्डी सुबह ही पत्नी के साथ किसी काम से मथुरा चले गए थे। फ्लैट में रखा सारा घरेलू सामान, टीवी, फ्रिज, आलमारी, नकदी और कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आश्रम पर शिकंजा

किशोरी से दुष्कर्म मामले में सुर्खियों में आये आश्रम की सीलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीडीओ और एसडीएम एत्मादपुर आश्रम पहुंच कर प्रक्रिया को पूरा करा रही हैं। जेजे एक्ट में पंजीकरण न होने और अनियमितताओं को लेकर आश्रम प्रबंधन के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है। आश्रम में रहने वाली एक युवती ने गुरुवार को यमुना में छलांग लगा दी थी। उसने आश्रम के तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से यहां कार्रवाई हो रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.