Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 06th December 2019, आगरा मंडल में हाई अलर्ट, कोहरे की चादर तनी, दरिंदों को मिले ऐसी ही सजा

बाबरी विध्‍वंस की बरसी पर आगरा मंडल में रही सतर्कता। मौसम में बदलाव धूप गायब। डीइआइ में शोध छात्रा के पिता बोले तेलांगना जैसी ही मिले सजा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 07:08 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 07:08 PM (IST)
Top Agra News of the Day 06th December 2019, आगरा मंडल में हाई अलर्ट, कोहरे की चादर तनी, दरिंदों को मिले ऐसी ही सजा
Top Agra News of the Day 06th December 2019, आगरा मंडल में हाई अलर्ट, कोहरे की चादर तनी, दरिंदों को मिले ऐसी ही सजा

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शुक्रवार, छह दिसंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

मंडलभर में रहा हाई अलर्ट

अयोध्‍या में विवादित ढांचे की बरसी पर छह दिसंबर को आगरा मंडल में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खासी सतर्कता बरती गई। पुलिस साइबर सेल की सोशल मीडिया और वाट्सएप पर अफवाहें फैलाने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने वालों पर नजर रखे रही। सतर्कता के चलते शहर को चार सुपर जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। आइजी ए सतीश गणेश ने शहर में फोर्स के साथ भ्रमण किया। दिन जब शांति से गुजर गया तब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शहर पर तन गई कोहरे की चादर

दिसंबर का दूसरा सप्‍ताह आरंभ होने को है। शुक्रवार से कोहरे की चादर शहर पर तन गई। गुरुवार रात से ही धुंध छा चुकी थी। शुक्रवार को दोपहर में भी धूूूप नहीं खिली। न्‍यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 दिसंबर से मौसम साफ रहेगा। 12 दिसंबर से फिर मौसम बदलेगा और हल्‍की बारिश के आसार हो सकते हैं। इधर रात में धुंध के चलते आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर एक ट्रक भी पलट गया।

हैदराबाद जैसा ही हो दरिंदों का अंत

डीइआइ में शोध छात्रा से दुष्‍कर्म के प्रयास में हत्‍या के मामले में पीडि़ता के पिता ने हैदराबाद में पुलिस के कदम की प्रशंसा करते हुए अपनी बेटी से दरिंदगी करने वालों के लिए भी ऐसे ही अंत की मांग की है। सोशल मीडिया पर दिवंगत शोधछात्रा के पिता ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उनके दिल का दर्द उनकी आंखों में झलक रहा है। उन्‍होंने वीडियो में कहा है कि पिछले सात साल से अपनी बेटी के साथ दुष्‍कर्म और निर्मम हत्‍या का केस हम लड़ रहे हैं। वो भी जघन्‍य अपराध था। हम चाहते हैं कि उन आरोपितोंं पर भी इसी तरह से त्‍वरित कार्रवाई हो और न्‍याय किया जाए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.