Top Agra News of the Day 04th October 2019, अनाथ आश्रम का निरीक्षण, एसएसपी कार्यलय के सामने आत्मदाह का प्रयास, गोल्फ कार्ट की टिकट अब वेंडिंग मशीन से
अनाथ आश्रम में मिलींं निरीक्षण के दौरान आपत्तिजनक चीजें। घरेलू हिंसा से पीडि़त है विवाहिता। एडीए उपाध्यक्ष ने किया वेंडिंग मशीन का उदघाटन।
आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शुक्रवार, 04 अक्टूबर की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
आयोग उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
गुरुवार को शहर के अनाथाश्रम में रहने वाली किशोरी के साथ दुराचार के खुलासे के बाद शुक्रवार को महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह निरीक्षण के िलिए पहुंची। सुषमा िसिंह ने आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित के साथ सबसे पहले पीडि़ता से आशा ज्योति केंद्र में मुलाका की। इसके बाद वे अनाथ आश्रम में पहुंची। उन्होंने यहां के चप्पे चप्पे का निरीक्षण किया। आश्रम परिसर की एक टूटी दीवार की तरफ बीयर की खाली केन पड़ी हुर्इ मिलीं। इतना ही नहीं आश्रम में अन्य स्थानाेें पर आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। गुरुवार को किशोरी ने आश्रम की छत से यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पूछताछ में किशोरी ने अपने साथ आश्रम के ही तीन किशोरों द्वारा दुराचार का आरोप लगाया था। मामले में तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया गया।
एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास
थाने पर सुनवाई ना होने से परेशान विवाहिता ने एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। सिकंदरा के केके नगर निवासी खुशबू यादव ने दो दिन पहले सिकंदरा थाने में पति के खिलाफ शिकायत की थी। पति व अन्य ससुराली जन महिला के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पति को शांति भंग में कार्यवाही कर छोड़ दिया। दोपहर महिला ने एसएसपी ऑफिस के बाहर पहुंचकर केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे किसी तरह बचा कर महिला थाने भिजवाया।
वेंडिंग मशीन से अब गोल्ड कार्ट की टिकट
ताजमहल तक चलने वाली गोल्फ कार्ट और बैटरी बस की टिकट के लिए वेंडिंग मशीन का उदघाटन शुक्रवार को किया गया। शिल्पग्राम में दोनों का टिकट अब वेंडिंग मशीन से मिलेगा। एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना ने मशीन का उद्घाटन किया। ताजमहल के पूर्वी गेट और शिल्पग्राम के बीच गोल्फ कार्ट, बैटरी बस चलती हैं। इनका संचालन एडीए करता है। वर्तमान में एडीए के पास 44 गोल्फ कार्ट और दस बैटरी बस, दो वीआइपी बैटरी बस हैं। गोल्फ कार्ट का किराया दस रुपये प्रति देसी पर्यटक और बैटरी बस का पांच रुपये है। विदेशी पर्यटक मुफ्त में गोल्फ कार्ट से यात्रा करते हैं।