Top Agra News of the Day 02nd November 2019, लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, मैन गेट में करंट से दो मरे, ताज पर दुर्व्यवहार
सड़क हादसे में चार की मौत। मैरिज होम के गेट ने ले ली दो की जान। ताज पर महिला पर्यटक से जवान ने की बदसलूकी।
आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शनिवार, दो नवंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-
एक्सप्रेसवेे पर ट्रक में घुसी कार
लखनऊ एक्सप्रेस पर फतेहाबाद के बाद शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली से इटावा जा रहे परिवार की ब्रेजा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सवार दो महिलाओं और दो युवक की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची और श्वान घायल हैं। परिवार में आठ नवंबर को शादी है, उसी का निमंत्रण देने ये लोग पैतृक गांव भरथना के पास नगला पाली जा रहे थे। हादसे में उस युवक की भी मृत्यु हो गई, जिसकी शादी होने जा रही थी।
मैन गेट में दौड़ा करंट, दो मरे
आगरा में शमसाबाद रोड पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुुुुआ। मैरिज होम के गेट में दौड़े करंट के चलते पास में रहने वाला लौहपीटा परिवार के पिता पुत्र और एक अन्य महिला चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने करंट की चपेट में आए हुए लोगों को जब तक छुड़ाया तब तक दो की मौत हो चुकी थी। मृतकों में 14 वर्षीय मनीष, महिला सुमन (26) पत्नी देवेंद्र हैं। लोगों में अफरातफरी मच गई। सुमन छह महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने करंट से झुलसे मनीष के पिता लल्लू को एसएन इमरजेेंसी में भर्ती कराया।
ताज पर सैलानी से जवान ने किया दुर्व्यवहार
ताजमहल घूमने आई एक पर्यटक क ट्वीट ने खलबली मचा दी है। बीते 31 अक्टूबर को आई बुजुर्ग महिला पर्यटक से सीआइएसएफ के जवान ने दुर्व्यवहार कर दिया। महिला पर्यटक की बेटी ने घटना की शिकायत Twitter के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की है। tweet में महिला ने जवान का फोटो भी शेयर किया हैै। इस ट्वीट के बाद स्थानीय सीआइएसएफ अधिकारी मामले की जांच करा रहे हैं।