Move to Jagran APP

VHP: आज आगरा में दीप दान कर अखंड भारत बनाने का दोहराएंगे संकल्प

VHP विहिप ने गोष्ठी आयोजित कर पूरे ब्रजप्रांत में भारत को अखंड बनाने का दिलाया संकल्प। आगरा महानगर के 40 नगरों में शनिवार सुबह से विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोगों को अखंड भारत का इतिहास बताया गया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 05:27 PM (IST)
VHP: आज आगरा में दीप दान कर अखंड भारत बनाने का दोहराएंगे संकल्प
विहिप ने गोष्ठी आयोजित कर पूरे ब्रजप्रांत में भारत को अखंड बनाने का दिलाया संकल्प।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारत को अखंड बनाने का संकल्प दोहराने और आम जन को 14 अगस्त 1947 से पहले के अखंड भारत की तस्वीर दिखाने के लिए विहिप ने पूरे ब्रजप्रांत में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 240 नगरों में गोष्ठी, समूह कार्यक्रम, चौपाल, अखंड भारत का नक्शा बनाने के कार्यक्रम किए गए। शनिवार को आवास विकास में घर-घर से पांच-पांच दीपक मंगाए गए और सेक्टर सात के पार्क में भारत का नक्शा बने होर्डिंग पर उन्हें सजाया गया। देर शाम को इनको प्रज्जवलित कर भव्य आयोजन होगा।

loksabha election banner

विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि पूरे ब्रजप्रांत में गोष्ठियों का आयोजन हुआ है। आगरा महानगर के 40 नगरों में शनिवार सुबह से विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोगों को अखंड भारत का इतिहास बताया गया। साथ ही पाकिस्तान और बांगलादेश के रूप में हुए टुकड़ों के दर्द को भी बताया गया। जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने से संगठन के संकल्प के पूरा होने की शुरूआत हुई है। उन्होंने बताया कि आवास विकास क्षेत्र के हर घर से पांच-पांच दीपक लेकर आने का आह्वान किया गया, जिसको अखंड भारत के नक्शे पर दीप दान कराया जाएगा। इस दौरान विहिप प्रांत संगठन मंत्री सुनील, करन गर्ग, शुभम दुबे, प्रिंस चौहान, सोनू दीक्षित आदि मौजूद थे।

यहां भी हुए कार्यक्रम

नामनेर, रामबाग, भगत सिंह नगर, शिवाजी नगर, ट्रांसयमुना सहित अन्य स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अखंड भारत के बारे में विस्तार से समझाया तो युवाओं को इस मुहिम में आगे आने का अाह्वान किया। विहिप पदाधिकारियों ने गोष्ठी के बाद सामूहिक संकल्प भी दिलाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.