Move to Jagran APP

Tiranga Yatra: आजादी के अमृत महोत्सव पर आगरा मंडल में शान से लहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

Tiranga Yatra आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दैनिक जागर की पहल। आगरा एटा फिरोजाबाद में निकाली गयी तिरंगा यात्रा। सड़कों पर हर उम्र के नागरिक ने थामा तिरंगा। पैदल यात्रा में जुटे अधिकारियों से लेकर शहर के आम लोग।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 02:04 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 02:04 PM (IST)
Tiranga Yatra: आजादी के अमृत महोत्सव पर आगरा मंडल में शान से लहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें
Tiranga Yatra: आगरा में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद शहर के लोग।

आगरा, जागरण टीम। मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है। आजादी, वो शब्द है जो सुनने मात्र से रोम रोम में हलचल मच जाती है। दशकों तक हजारों- लाखाें लोगों की शहादत के बाद मिली अंग्रेजी हुकूमत से आजादी। संघर्ष की वो दास्तां जिसे आज की पीढ़ी भी जब सुनती है तो आवेश में आ जाती है। खून खाैल उठता है। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान किये जा रहे देशभक्ति के हवन रूपी कार्यक्रमों की श्रृंखला में दैनिक जागरण ने भी आहुति दी। आगरा मंडल के फिरोजाबाद और एटा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान देशभक्ति का जज्बा हर उम्र के नागरिक में देखने काे मिला। आगरा में डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री डा. एसपी सिंह बघेल, दैनिक जागरण आगरा- अलीगढ़ यूनिट के संपादन उमेश शुक्ला ने किया। 

loksabha election banner

इसके बाद एमडी जैन इंटर कालेज के जयघोष ने अपनी प्रस्तुति से माहौल की देश भक्ति के रंग में रंग दिया। आरबीएस इंटर कालेज, गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सिटी माडल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, सीए इंस्टीट्यूट की सिकासा शाखा श्री राम कृष्ण इंटर कालेज समेत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियो ने हाथों में तिरंगा थाम कर देशभक्ति के नारे लगाए। श्री राम कृष्ण इंटर कालेज और होली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी।

आगरा में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, दैनिक जागरण आगरा- अलीगढ़ यूनिट के संपादक उमेश शुक्ला, महाप्रबंधक अखिल भटनागर, प्रिल्यूड के निदेशक सुशील गुप्ता, होली पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय तोमर, कांग्रेस नेता विनोद बंसल एवं अन्य।

आगरा के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।

सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान स्टंट करते बच्चे।

कार्यक्रम में शान से तिरंगा लहराते आगरा के लोग।

आगरा के कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चे।

एटा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों का बैंड।

एटा में जागरण की तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे, विभिन्न संगठनों के लोग उमड़ पड़े, पूरा शहर तिरंगा मय हो गया। तिरंगा यात्रायें कई स्थानों से एक साथ निकाली गईं जो शहीद पार्क में पंहुची जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

एटा में तिरंगा यात्रा के दौरान निकाली गयी देशभक्ति की झांकी।

सबसे बडी तिरंगा यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर की रही। सुबह साढ़े दस बजे विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र वाष्र्णेय ने यात्रा को रवाना किया। स्कूली बच्चों की झांकियां और सैनिक टुकड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। बच्चे तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे थे। वातावरण भारत माता की जयजयकार से गुजायमान था। जागरण के नेतृत्व में दूसरी तिरंगा यात्रा आर्य विद्यालय से रवाना हुई। शहीद पार्क में जब तिरंगा यात्रा पंहुची तो मनमोहक नजारा दिखाई दे रहा था।

एटा में तिरंगा यात्रा के दौरान तमाम संगठनों के सदस्य।

यात्रा में भाजपा, उद्योग व्यापार मंडल सहित कई अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शहीद पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। समापन समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कमार, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह, सदर विधायक विपीन वर्मा डेविड, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक ब्रजनंदन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। उधर जलेसर, मारहरा, राजा का रामपुर में तिरंगा यात्रायें निकाली गईं। 

फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे। दूससे चित्र में भारत माता का स्वरूप रखी बालिका।

उधर फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा की अगुवायी जिलाधिकारी ने की। शहर के आम से लेकर गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 

फिरोजाबाद जागरण तिरंगा यात्रा में झंडा लेकर अगुआई करते डीएम रवि रंजन।

कासगंज में तिरंगा महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व अन्य। 

कासगंज के गांधी मूर्ति चौराहे पर तिरंगा महोत्सव मनाया। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तिरंगा गुब्बारों से सजावट की गई। आसपास के बाजारों को तिरंगा झंडों से सजाया गया। महोत्सव का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 57 फीट लंबा तिरंगा जेल में फहराने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के माध्यम से जेल सुधारक प्रदीप रघुनंदन को भेंट कराया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा ने शहर में भ्रमण करने के बाद शहीद स्तंभ पर पहुंचकर विश्राम लिया। यहां शहीदों को नमन किया गया। आयोजन में शहर के व्यापारिक और सामाजिक संगठनों का योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.