Move to Jagran APP

सोच रहे द्वारिकाधीश मंदिर जाने की तो पहले पढ़ लें ये खबर, ये रहेगा अब समय Agra News

नौ नवंबर से बदल जाएगा मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर का समय।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 07:02 PM (IST)
सोच रहे द्वारिकाधीश मंदिर जाने की तो पहले पढ़ लें ये खबर, ये रहेगा अब समय Agra News
सोच रहे द्वारिकाधीश मंदिर जाने की तो पहले पढ़ लें ये खबर, ये रहेगा अब समय Agra News

आगरा, जेएनएन। मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर में नौ नवंबर से शाम के दर्शन का समय बदल जाएगा। मंदिर में शुक्रवार को तुलसी-सालिगराम विवाह का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

ठाकुर श्रीद्वारकाधीश महाराज मंदिर में देवोत्थान एकादशी के बाद नौ नवंबर से शाम के समय में परिवर्तन हो जाएगा। अभी तक शाम के दर्शन शाम चार बजे से साढ़े सात बजे तक होते थे। अब दर्शन का समय शाम 3.30 बजे से सात बजे तक रहेगा। शुक्रवार को मंदिर में सालिगराम-तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर उत्थापन के दर्शन शाम 7.30 बजे रहेगा। इसके बाद भोग संध्या आरती, शयन के दर्शन होंगे। जागरण के दर्शन रात दस बजे से होंगे। तुलसी-सालिगराम विवाह का आयोजन रात 11.45 बजे से होगा। नौ नवंबर को राजभोग के दर्शन सुबह 4.30 बजे से 5 बजे तक होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.