विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप देखेंगी खूबसूरत ताजमहल, आज आएंगी आगरा; पर्यटकों के लिए बंद नहीं होगा स्मारक

Published: Sat, 30 May 2026 07:05 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा आ रही हैं। वह अपनी निजी यात्रा के दौरान ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। शनिवार को आगरा आ रही हैं। वह शनिवार शाम या रविवार सुबह ताजमहल देख सकती हैं। टिफनी की यह निजी यात्रा है। इसके लिए अमेरिकन एडवांस टीम पहले ही व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है। शुक्रवार शाम पुलिस लाइंस में हुई।

पुलिस-प्रशासन, एएसआई के अधिकारियों ने की बैठक

बैठक में पुलिस-प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया। टिफनी की यात्रा में ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद नहीं किया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी की निजी यात्रा

टिफनी ट्रंप 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल देखने आ रही हैं। टिफनी डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं। वह सिंगर हैं। टिफनी भारत यात्रा पर शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। वहां से चार्टर्ड विमान से वह दोपहर में खेरिया एयरपोर्ट आएंगी।

अधिकारियों के अनुसार वह शनिवार शाम या रविवार सुबह ताजमहल देख सकती हैं। शनिवार को उनका आगरा में रुकने का कार्यक्रम है। रविवार को वह आगरा से जैसलमेर के लिए रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC


विदेश मंत्री के दौरे में तोड़ा था प्रोटोकॉल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो सोमवार को ताजमहल देखने आगरा आए थे। ताजमहल भ्रमण में प्रोटोकॉल तोड़कर पर्यटकों को प्रवेश से रोक दिया गया था। इसके लिए अंतिम समय पर एएसआई के दिल्ली ऑफिस से ईमेल किया गया था। इससे पर्यटकों को दो घंटे तक भीषण गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी थी। ताजमहल को केवल राष्ट्राध्यक्षों की यात्रा के समय ही पर्यटकों केे लिए बंद करने का प्रोटोकॉल है।