विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PHOTOS: आगरा में 100 KM की रफ्तार से आए तूफान का कहर, एक की मौत; शहर में भारी तबाही

Published: Sat, 30 May 2026 07:22 AM (IST)

आगरा में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान और वर्षा ने भारी तबाही मचाई, जिसमें एक ई-रिक्शा ...और पढ़ें

फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पाइंट पर तूफान के चलते गिरे बैरियर। जागरण

 फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पाइंट पर तूफान के चलते गिरे बैरियर। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में शुक्रवार शाम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान के साथ आई वर्षा कहर लेकर आई। शहर से देहात तक जगह-जगह पेड़ और पोल गिर गए। साईं का तकिया चौराहा पर खड़े ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिरने से चालक की मृत्यु हो गई।

सेब का बाजार में श्री ज्वेलर्स के सामने स्थित पुराने मकान की ऊपर की मंजिल की दीवार गिर गई। एक घंटे की झमाझम वर्षा ने नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी।

शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तूफान के थमने के बाद सुल्तानगंज की पुलिया पर जाम लग गया। तूफान की वजह से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

agra township small

शहर और देहात में बिजली हो गई गुल

शहर में गुरुवार रात वर्षा के साथ आंधी आई थी। बिजली चमकती रही थी तापमान में गिरावट आने के साथ ही रातभर ठंडी हवा चलती रही थी। इससे मौसम सुहाना हो गया था। शुक्रवार सुबह भी मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में आंशिक बादल छाए रहने से उमस अधिक रही। शाम को छह बजे के करीब काली घटाएं आसमान में छा गईं और तेज हवा चलने ली। शाम 7:30 बजे तूफान आया।

तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम वर्षा शुरू हो गई। आधा घंटे तक झमाझम वर्षा और आधा घंटे तक बूंदाबांदी हुई, जिससे शहर में बिजलीघर रेलवे पुल, प्रकाश नगर, ट्रांस यमुना कालोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

agra tufan pic one


शहर में वर्षा से जगह-जगह हुआ जलभराव, वर्षा थमते ही लगा जाम

साईं का तकिया चौराहा पर ई-रिक्शा के ऊपर नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पेड़ के नीचे खड़े राहगीर मलपुरा की मयूर विहार कालोनी के अजीज उर्फ मिर्जा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। सेब का बाजार में श्री ज्वेलर्स के सामने स्थित पुराने मकान की तीसरी मंजिल की दीवार सड़क पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।

agra tufan pic

पेड़ों में चपेट में आकर कई घायल

आवास विकास कालोनी में करकुंज रोड और मुगल रोड पर रश्मि विहार, यूपीएसआइडीसी में पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे यातायात बाधित हो गया। शहर में जगह-जगह होर्डिंग उखड़ गए। देहात में बड़ी संख्या में बिजली के पोल और पेड़ उखड़कर गिर गए। इनकी चपेट में आकर कई लोग घायल भी हुए हैं।

agra tufan

सामान्य से कम रहा तापमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम का ये था अनुमान

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि तूफान में हवा की अधिकतम रफ्तार 100 किमी तक रही। जऊपुरा में करीब 100 किमी, अछनेरा में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।इसका औसत 50 से 60 किमी प्रति घंटा रहा। एक घंटे में करीब 20 एमएम वर्षा हुई।

प्रदेश के शहरों में तापमान की स्थिति

  1. शहर, अधिकतम तापमान
  2. उरई, 40.6
  3. लखीमपुर खीरी, 40.0
  4. आगरा, 38.0

पिछले कुछ दिनों में आगरा में तापमान

24 मई, 45.4
25 मई, 45.5
26 मई, 45.3
27 मई, 45.1
28 मई, 43.3
29 मई, 38.0

tufan tree fall

सुल्तानगंज पुलिया पर एक घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

शुक्रवार रात को तेज वर्षा और तूफान के चलते सुल्तानगंज पुलिया फ्लाई ओवर के नीचे बड़ी संख्या में वाहन चालक रुक गए थे। तेज वर्षा के चलते सर्विस रोड पर पानी भर गया। वर्षा बंद होने के बाद सैकड़ाें वाहन एक साथ साथ सर्विस रोड पर आ गए। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई।