Move to Jagran APP

देह व्‍यापार का इंटरनेशनल अड्डा बनी ताजनगरी, सप्‍लायर के मोबाइल ने खोले कई राज Agra News

देसी-विदेशी कॉल गर्ल का सप्लायर है भीमा को कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल। नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 05:21 PM (IST)
देह व्‍यापार का इंटरनेशनल अड्डा बनी ताजनगरी, सप्‍लायर के मोबाइल ने खोले कई राज Agra News
देह व्‍यापार का इंटरनेशनल अड्डा बनी ताजनगरी, सप्‍लायर के मोबाइल ने खोले कई राज Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में देह व्यापार के धंधे से जुड़ा भीमा देसी विदेशी कॉल गर्ल का बड़ा सप्लायर निकला। पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की जांच की तो इसमें तीन हजार कॉल गर्ल के नंबर निकले। इसमें से भारी संख्या में कॉल गर्ल रसिया और चीन की हैं। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

loksabha election banner

ताजगंज पुलिस ने शुक्रवार शाम को धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ भीमा को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला कि वह सितारा होटलों कॉल गर्ल की सप्लाई करता है। कुछ वर्ष पहले वह एक सितारा होटल में नौकरी करता था। वहां से उसने कॉल गर्ल से संपर्क किया और अपना धंधा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार ने बताया कि भीमा मोबाइल में तीन हजार युवतियों के नंबर मिले हैं। ये अलग- अलग वाट्सएप ग्रुप से जुड़ी थीं।

होटलों से डिमांड मिलने पर इन युवतियों से संपर्क कर वहां भेजा जाता था। होटलों या ग्राहकों से भीमा ऑनलाइन पेमेंट लेता था। अपना कमीशन काटकर वह कॉल गर्ल को देता था। भीमा के मोबाइल में दिल्ली के कई सप्लायरों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस अब उनके बारे में जानने की कोशिश कर रही है। शहर के कई एजेंटों के बारे में भी पुलिस को भीमा से पूछताछ में जानकारी मिली। अब इनके बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

कुछ वर्ष में जुटाई लाखों की संपत्ति

भीमा कुछ वर्ष में ही कॉल गर्ल के कमीशन से लाखों की संपत्ति कमा ली। अब वह होटल खोलने की तैयारी कर रहा था। तब तक पुलिस की उस पर नजर पड़ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

कई नामचीन होटलों के राज खोले

भीमा ने पुलिस को बताया कि वह होटलों में ऑन डिमांड कॉल डिटेल भेजता था। उसने पुलिस को होटलों के नाम भी बताए हैं।

ऐसे आया था हिरासत में

ताजगंज क्षेत्र के धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा को शुक्रवार को पुलिस ने टीडीआइ मॉल के पास से गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार ने बताया कि 28 वर्षीय भीमा पूर्व में एक सितारा होटल में नौकरी करता था। वहीं से वह कॉल गर्ल के धंधे में घुस गया। नौकरी छोड़कर वह अब पूरी तरह से यही काम कर रहा था। युवक नशीले पदार्थ और रसियन-इंडियन कॉल गर्ल की सप्लाई देता है। उसने पूछताछ में बताया कि शहर के अधिकतर होटलों में उसका संपर्क था। उसने देह व्यापार को वाट्सएप ग्रुप बना रखा था। इस पर 15 से अधिक दिल्ली के एजेंट और आगरा के तमाम लोग जुड़े थे।

डिमांड मिलने पर यह दिल्ली के सप्लायरों से कॉल गर्ल की डिमांड करता था। वहां से टैक्सी से इंडियन, रसियन और चाइनीज कॉल गर्ल बताए गए होटल में पहुंच जाती थी। कुछ डिमांड होटलों से आती थीं तो कुछ उसके नेटवर्क से जुड़े लोग सर्विस मांगते थे। करीब पांच वर्ष से भीमा इस धंधे में था। मगर, अब तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। पहली बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में शहर की करीब दो दर्जन युवतियों समेत 300 युवतियों के फोटो मिले हैं। पुलिस का मानना है कि वह इन्हीं लड़कियों के वाट्सएप पर फोटो साझा करके ग्राहक तलाशता था। आगरा में कई और लोग उसके इस काले धंधे से जुड़े हैं। पूछताछ में इनके नाम सामने आ चुके हैं। अब उनकी तलाश की जा रही है।

दो घंटे में रसियन कॉल गर्ल की सप्लाई

दिल्ली से बुलाई जाने वाली रसियन कॉल गर्ल में से कुछ को वह आगरा में भी होटलों में रखता था। ग्राहकों द्वारा डिमांड करने पर वह दो घंटे में उनको बताए हुए जगह भेज देते थे।

गूगल पे और फोन पे से लेता था भुगतान

भीमा ग्राहकों से पेमेंट गूगल पे और फोन पे के साथ पेटीएम से लेता था। एक कॉल गर्ल की सप्लाई का रेट तीन से 25 हजार तक था। इनसे उसको डेढ़ से दो हजार तक कमीशन मिलता था। कॉलगर्ल को काम होने के बाद वह कमीशन काटकर पेमेंट कर देता था।

आशू, रोशनी के बाद अब भीमा

पूर्व में इंडियन और रसियन कॉल गर्ल के सप्लायर के रूप में पुलिस आशू और रोशनी को गिरफ्तार कर चुकी है। आशू फिलहाल लापता है। पुलिस का कहना है कि रोशनी का अभी धंधा चल रहा है। भीमा ने भी देह व्यापार में शहर में अपना नेटवर्क बना लिया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.