हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बटेश्वर तीर्थस्थल
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी श्रद्धालुओं की भीड़ देख खुश हुए दुकानदार
जागरण टीम, आगरा। कोरोना के बाद अब बटेश्वर तीर्थ की रौनक लौटने लगी है। मांग पूर्णिमा के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। तीर्थ स्थल जय भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के पहुंचने से दुकानदार भी खुश नजर आए।
शनिवार को माघ पूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही बटेश्वर में श्रद्धालुओं का पहुंचा शुरू हो गए। यमुना में स्नान कर श्रद्धालुओं ने ब्रह्मालाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं गौरा पार्वती मंदिर में महिलाओं व युवतियों खासी भीड़ रही। अधिक भीड़ होने पर पुलिस ने स्नान कर हरे लोगों को यमुना किनारे से हटाया। भीड़ का जेब कतरों ने भी फायदा उठाया। चोरों ने फीरोजाबाद निवासी मानक चंद्र का मोबाइल और सिरसा गंज की सुनीता देवी के पर्स से 1000 रुपये पार कर दिए। वहीं बटेश्वर में पूजा सामग्री की दुकान लगाने वाले संजय, राजू आदि का कहना है कोरोना के बाद से वह बहुत परेशान थे। अब हालात कुछ ठीक लग रहे हैं। पूर्व विधायक की प्रतिमा लगाने की मांगी अनुमति
जागरण टीम, आगरा। बाह में राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अब्दुल बासित को सौंपा। इसमें क्षेत्र के पूर्व विधायक रिपुदमन सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में बाह में तमाम विकास कार्य कराए। कई योजनाओं की शुरूआत की। वे क्षेत्र में बड़े महाराज के नाम से जाने जाते थे। करणी सेना अपने खर्च पर फरैरा तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति की मांगी है। विष्णु परिहार, कमोद परिहार, अनुराग भदौरिया, गौरव परिहार, पुलकित भदौरिया, अजय सिंह, अभिषेक, मुन्नालाल, एवरन सिंह, पंकज तोमर, गिर्राज सिंह मौजूद रहे।