आगरा के चुनावी मैदान में थर्ड जेंडर राधिका बाई ने भी ठोंकी ताल, दूसरों से अलग है सोच
UP Assembly Election 2022 आकाश सोनी उर्फ राधिका बाई आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र से हैं प्रत्याशी बरेली की सरोज बाई से सीखे राजनीति के गुर। 114 प्रत्याश ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के 70 साल के इतिहास में आगरा में पहली बार थर्ड जेंडर (मंगलामुखी) प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है। विधानसभा चुनाव-2022 में आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र से आकाश सोनी उर्फ राधिका बाई ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। 114 प्रत्याशियों में आकाश का नाम थर्ड जेंडर की श्रेणी में शामिल किया गया है। राधिका बाई ने बरेली की सरोज बाई से राजनीति के गुर सीखे हैं।
बारह खंभा निवासी आकाश सोनी के चार भाई और एक बहन है। पिता अजीत सोनी मजदूर थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आकाश सोनी ने कक्षा सात तक लीला शाह इंटर कालेज से किया। धीरे-धीरे आकाश की पहचान उजागर हो गई और आस पड़ोस में उनका रहना मुश्किल हो गया। वर्ष 2016 में आकाश 21 साल की उम्र में ट्रेन से जालंधर पहुंचे। नूरी महंत के पास रहे और फिर बरेली में सरोज बाई के पास आ गए। सरोज बाई ने राजनीति का ककहरा सिखाया। वर्ष 2018 में नगला गरीबदास, बोदला में आकर रहने लगे। आकाश ने बताया कि हिम्मत करके विधानसभा चुनाव लड़ा है। उन्होंने बताया कि थर्ड जेंडर के लिए अलग से शौचालय बनने चाहिए। इस चुनाव में जातिगत मुद्दे से ऊपर उठकर टैक्स में कमी, क्षेत्र का विकास को मुद्दा बनाया है।
तीस हजार की है नकदी
आकाश सोनी उर्फ राधिका बाई के पास तीस हजार रुपये की नकदी है। 20 ग्राम सोना है।
143 हैं वोटर
नौ विधानसभा क्षेत्रों में 143 थर्ड जेंडर हैं। सबसे अधिक आगरा दक्षिण विस क्षेत्र में हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।