Move to Jagran APP

Agra Weather: छूटने लगी कंपकंपी, सूबे में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा Agra News

सर्दी में अभी तक का सबसे कम दर्ज किया गया अधिकतम तापमान। गलन भरी सर्दी दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 08:47 PM (IST)
Agra Weather: छूटने लगी कंपकंपी, सूबे में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा Agra News
Agra Weather: छूटने लगी कंपकंपी, सूबे में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शुक्रवार रात भर गलन भरी सर्दी और शनिवार सुबह बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इस सीजन में आगरा में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, इससे आगरा सूबे का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

loksabha election banner

सुबह कोहरा के साथ हुई और तेज सर्द हवा चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद बादल छा गए, अधिकतम आद्र्रता 98 फीसद पहुंचने से गलन भरी सर्दी पड़ी। दोपहर दो बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली मगर, शाम को बादल छा गए और शीतलहर चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घना कोहरा छाने के साथ सात डिग्री पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह घना कोहरा छा सकता है, 18 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है, अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 19 और 20 दिसंबर को धुंध छा सकती है।

प्रदेश के शहरों मेंं तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

खीरी - अधिकतम - 17.0

न्यूनतम - 9.8

मुरादाबाद - अधिकतम - 17.7

न्यूनतम - 12.0

आगरा - अधिकतम - 18.4

न्यूनतम - 13.4

मेरठ - अधिकतम - 18.6

न्यूनतम - 8.5 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.