Move to Jagran APP

कागजों में जिंदा हैं रोपे गए सभी पौधे, फाइलों में बढ़ रही हरियाली Agra News

आगरा मंडल में 1 करोड़ से ज्‍यादा पौधे रोपने का दावा। 98.90 फीसद पौधे जीवित बताए। इतने में आगरा हो जाता हरा-भरा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 07:30 PM (IST)
कागजों में जिंदा हैं रोपे गए सभी पौधे, फाइलों में बढ़ रही हरियाली Agra News
कागजों में जिंदा हैं रोपे गए सभी पौधे, फाइलों में बढ़ रही हरियाली Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। 2019 के पौधरोपण अभियान के दौरान जितने पौधे रोपे गए वह सभी जीवित हैैं। यह दावा है वन विभाग का। विभाग के कागजों में जीवित इन पौधों का आंकड़ा मंडलस्तरीय बैठक में प्रस्तुत किया गया। पिछले दिनों हुई इस बैठक में मैनपुरी में भी सभी पौधे जीवित होने का दावा किया गया। हालांकि फीरोजाबाद और मथुरा में कुछ पौधे सूख गए लेकिन यह संख्या में बहुत कम रही।

loksabha election banner

हकीकत इसके उलट है। इस अभियान के दौरान वन विभाग के साथ-साथ जिन विभागों ने पौधे रोपे थे, उनमें से अधिकांश पौधे सूख चुके हैं। पौधरोपण वाले कुछ स्थान तो पूरी तरह से साफ हो गए हैं। पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश सरकार की इस पहल को स्थानीय स्तर पर पलीता लगाया गया। वरिष्ठ अफसरों को अभियान की सफलता की रिपोर्ट देकर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया गया।

दावा: 28,57,656 पौधे आगरा में रोपे।

हकीकत: पौधरोपण वाले स्थान हाथीघाट, मारुति एस्टेट सहित कई स्थानों पर एक भी पौधा नहीं बचा है।

दावा: 1979592 पौधे मथुरा में रोपे।

हकीकत: पौधरोपण वाले स्थान फरह से ओल रोड, राया-नीमगांव रोड आदि स्थानों पर पौधे बचे ही नहीं।

दावा: 3020140 पौधे फीरोजाबाद में रोपे।

हकीकत: पौधरोपण वाले स्थान डावली, राजा का ताल आदि स्थानों अधिकांश पौधे सूख चुके हैैं।

दावा: 2361955 पौधे मैनपुरी में रोपे।

हकीकत: यहां भी कई स्थानों पर पौधे नहीं बचे हैं।

वन विभाग

आगरा

8,61,203 पौधे आगरा में लगाने का दावा। 82 स्थानों पर 1892.790 एकड़ जमीन पर पौधे रोपे। शत-प्रतिशत जीवित होने का दावा।

फीरोजाबाद

2563.500 एकड़ जमीन पर नौ स्थानों पर 14,67,050 पौधे रोपने लगाए। इसमें से 14,29,605 पौधे जीवित होने का दावा। 97.45 फीसद प्रगति।

मथुरा

4044.940 एकड़ जमीन पर 531 स्थानों पर 19,67,422 पौधे रोपे। इसमें से 19,48,297 पौधे जीवित होने का दावा। 99.03 फीसद प्रगति।

मैनपुरी

60 स्थानों पर 8,69,488 पौधे लगाए। शत-प्रतिशत पौधे जीवित होने का दावा।

ग्राम्य विकास विभाग

11,81,500 पौधे आगरा में

9,38,400 पौधे मैनपुरी में

8,77,200 पौधे मथुरा में

9,67,300 पौधे फीरोजाबाद में

परिवहन विभाग

3,680 पौधे आगरा में

2,680 पौधे मैनपुरी में

1,680 पौधे मथुरा में

680 पौधे फीरोजाबाद में 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.