Move to Jagran APP

बादलों में छिपा सूरज, सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से कम का अंतर न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 05:10 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 05:10 AM (IST)
बादलों में छिपा सूरज, सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा
बादलों में छिपा सूरज, सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

आगरा,जागरा संवाददाता। बादलों में सूरज छिप गया, सोमवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। इससे दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम अंतर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। रविवार को देर रात तक बूंदाबांदी और बारिश होती रही। सुबह से ही बादल छाए रहे, सात बजे के बाद हल्की धूप निकली, इसके बाद बादलों में सूरज छिप गया। इससे ²श्यता कम रही, दोपहर में भी धूप नहीं निकली। शाम को हवा चलने लगी। बादलों के छाए रहने से न्यूनतम तापमान सामान्य 12 से 13 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट आइ। बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान सामान्य 28 डिग्री सेल्सियस से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन और रात के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। 11.9 एमएम हुई बारिश

loksabha election banner

रविवार देर रात तक बारिश और बूंदाबांदी होती रही। सुबह 8: 30 बजे तक 11.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पिछले कई सालों में नवंबर में इतनी बारिश नहीं हुई है। पिछले साल नवंबर में बूंदाबांदी हुई थी। आज छट जाएंगे बादल, निकलेगी धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छट जाएंगे। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, बुधवार को सुबह कोहरा छा सकता है। 16 नवंबर 2019 का तापमान

अधिकतम तापमान 28. 4

न्यूनतम तापमान 15 . 7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.