विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह तक बंद रहेगा शाहगंज से तहसील जाने वाला मार्ग

By JagranEdited By:
Published: Fri, 03 Dec 2021 11:41 PM (IST)

रेल अंडरब्रिज के गर्डर बदले जाने के कारण बंद है यह मार्ग

छह तक बंद रहेगा शाहगंज से तहसील जाने वाला मार्ग
छह तक बंद रहेगा शाहगंज से तहसील जाने वाला मार्ग

आगरा, जागरण संवादददाता। शाहगंज से सदर तहसील जाने वाला मार्ग अब छह दिसंबर तक बंद रहेगा। यहां रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) के स्टील गर्डरों को पीएसी स्लैब में बदलने का काम चल रहा है। इस कारण यह मार्ग बीते दो दिसंबर की रात से बंद है। शाहगंज से तहसील सदर की ओर जाने वाले लोगों को बदले हुए मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है।

नगला छऊआ आरयूबी के बाद रेलवे के इंजीनियरिग विभाग ने आगरा कैंट-दिल्ली रेलमार्ग के शाहगंज-सदर तहसील मार्ग के आरयूबी के स्टील गर्डरों को बदलने के लिए मार्ग बंद करने को ब्लाक मांगा था। पहले यह मार्ग एक दिसंबर से बंद होना था लेकिन किसी कारण इस दिन कार्य शुरू नहीं हो सका। इसलिए इसे दो दिसंबर रात 12 बजे से बंद किया गया। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव के अनुसार, पहले यह कार्य चार दिसंबर तक पूरा होना था। मगर, अब यह छह दिसंबर तक पूरा होगा। यहां से गुजर रहे वाहन

- भोगीपुरा चौराहा से रूई की मंडी चौराहा होकर सदर तहसील चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ आने वाले सभी वाहनों को भागीपुरा चौराहा से सीओडी चौराहा की ओर डायवर्ट करके साकेत चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर गुजारा जा रहा है।

- सदर तहसील चौराहा से रूई की मंडी चौराहा, शाहगंज की ओर जाने वाले वाहन सदर तहसील चौराहा से पचकुइयां होकर कोठी मीना बाजार रोड होकर शाहगंज की ओर से जा रहे हैं।

- रूई की मंडी चौराहा से सदर तहसील की ओर जाने वाले वाहनों को रूई की मंडी से भोगीपुरा चौराहा होकर सीओडी चौराहा, कोठी मीना बाजार बाजार होकर निकाला जा रहा है।