Move to Jagran APP

मंत्री पुत्र लेकर नहीं पहुंचे बरात, दुल्हन करती रही इंतजार; ब्लड प्रेशर कम होने से अस्पताल में भर्ती

प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का गांव खंदौली क्षेत्र में खेड़ा हाजीपुर है।उनके तीसरे नंबर के बेटे दिलीप का रिश्ता आगरा-जलेसर रोड स्थित गांव मुड़ी जहांगीरपुर से तय हुआ था। बरात आने की प्रतीक्षा हो रही थी। मगर देर रात तक दूल्हा बने मंत्री पुत्र बरात लेकर नहीं पहुंचे।

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaPublished: Sat, 03 Dec 2022 02:58 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 02:58 AM (IST)
मंत्री पुत्र लेकर नहीं पहुंचे बरात, दुल्हन करती रही इंतजार; ब्लड प्रेशर कम होने से अस्पताल में भर्ती
मंत्री पुत्र लेकर नहीं पहुंचे बरात, दुल्हन करती रही इंतजार। प्रतीकात्मक फोटो।

जागरण संवाददाता, आगरा। दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगी थी। मेकअप चल रहा था। घर वाले भी सज चुके थे। अन्य तैयारियां पूरी थीं। अतिथि आ रहे थे और दावत खाकर जा रहे थे। बरात के आने की प्रतीक्षा थी। हर कोई तैयारी में लगा था। बैंड वाले चढ़त के लिए गाने बजाने का अभ्यास कर रहे थे। फोन पर दूल्हा पक्ष से बातें हो रही थीं, तो उत्तर मिल रहा था कि अभी बरात चलने वाली है। बरात में आने वाले बहुत से अतिथि सीधे दावत को पहुंच भी गए थे। अचानक लड़की पक्ष वालों के सन्नाटा छा जाता है कि बरात नहीं आ रही है। वजह बताई जाती है कि दूल्हे का स्वास्थ्य खराब हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती है।

loksabha election banner

दूल्हा बने मंत्री पुत्र नहीं लेकर पहुंचे बरात

प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का गांव खंदौली क्षेत्र में खेड़ा हाजीपुर है। उनके तीसरे नंबर के बेटे दिलीप का रिश्ता आगरा-जलेसर रोड स्थित गांव मुड़ी जहांगीरपुर से तय हुआ था। शुक्रवार को खंदौली में स्थित माया वाटिका में शादी समारोह था। दुल्हन के स्वजन वहां पहुंच गए। दावत चल रही थी। बरात आने की प्रतीक्षा हो रही थी। मगर, देर रात तक दूल्हा बने मंत्री पुत्र बरात लेकर नहीं पहुंचे। दुल्हन के चाचा ने बताया कि दूल्हे का अचानक ब्लड प्रेशर कम हो गया इससे बरात नहीं आई। दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

दुल्हन को बरात आने का था भरोसा

बताया गया कि वह सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन वहां भी नहीं पहुंचे। रात एक बजे तक वाटिका में बैंड बाजे वाले और दुल्हन के स्वजन बरात आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। दुल्हन के स्वजन का कहना था कि दूल्हे की स्थिति में सुधार हो रहा है। वह बरात लेकर आएंगे। वहीं सजी-धजी दुल्हन को भी विश्वास था कि बरात जरूर आएगी।

भैया की तबियत पांच दिन से खराब थी

मंत्री के बेटे चंद्रमोहन ने जागरण को बताया कि भैया के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। ब्लड प्रेशर शुक्रवार को कम हो गया। ऐसे में उन्हें नेशनल अस्पताल सिकंदरा में भर्ती कराया है। देर रात उनको वहां से छुट्टी दे दी गई। 

चर्चा थी कि अभी शादी नहीं करना चाहते मंत्री पुत्र

बरात न आने पर क्षेत्र में चर्चा आग की तरह फैल गई कि अभी मंत्री पुत्र शादी नहीं करना चाहते। बरात लेकर पहुंचने से पहले उनका स्वास्थ्य खराब होने को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में कारागार मंत्री से संपर्क करने प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- जागरण प्राइम इन्वेस्टिगेशन: ट्यूबवेल के पानी में मिला लेड, यह हृदय, किडनी रोग और हाइपरटेंशन का कारण

यह भी पढ़ें- Fact Check: दक्षिण अफ्रीका से नहीं, लंदन के इनर टेंपल से गांधी ने की थी वकालत की पढ़ाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.