Move to Jagran APP

Agra Mumbai Flight: मुंबई फ्लाइट से आगरा आए 56 यात्री, 76 हुए वापसी में रवाना

कोरोना की दूसरी लहर के चलते मध्य अप्रैल बाद आगरा-मुंबई फ्लाइट स्थगित कर दी गई थी।अपने पूर्व निर्धारित समय पर खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे मुंबई फ्लाइट। 76 यात्री आगरा से मुंबई के लिए रवाना हुए। दो घंटे 10 मिनट में सफर हुआ पूरा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 10:52 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 02:31 PM (IST)
Agra Mumbai Flight: मुंबई फ्लाइट से आगरा आए 56 यात्री, 76 हुए वापसी में रवाना
मुंबई से आगरा फ्लाइट आज दोपहर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। लगभग तीन महीने से स्थगित चल रही मुंबई फ्लाइट बुधवार को अपने पूर्व निर्धारित समय पर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसमें मुंबई से 56 यात्री आगरा आए। 76 यात्री आगरा से मुंबई गए।वहीं, अहमदाबाद फ्लाइट से 40 यात्री आए और 65 यात्री आगरा से अहमदाबाद गए।

loksabha election banner

बुधवार दोपहर 12.55 बजे यह खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। आधा घंटे बाद यानि दोपहर 1.25 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।इधर, अहमदाबाद फ्लाइट सुबह 10.10 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची और सुबह 10.20 बजे अहमदाबाद के लिए लौट गई। दोनों ही फ्लाइटों में आगरा आने वालों से ज्यादा यहां से मुंबई और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहे। मार्च के आखिर में मुंबई के साथ ही अहमदाबाद, बेंगलुरु और भोपाल के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी हवाई सेवाएं शुरू की थीं। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। तेजी से फैलते संक्रमण के बीच मुंबई, अहमदाबाद और भोपाल फ्लाइट स्थगित करनी पड़ी थीं। इनमें से अहमदाबाद फ्लाइट बीते 19 जुलाई से शुरू हो चुकी है। मुंबई फ्लाइट 21 जुलाई से शुरू हो गई। भोपाल फ्लाइट के भी जल्द शुरू होने की संभावना है।खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ के लिए भी फ्लाइट के लिए शेड्यूल बुक करा रखा है लेकिन अधिकारिक तौर पर फ्लाइट की अभी घोषणा नहीं की है। मगर, संभावना जताई जा रही है कि कंपनी द्वारा निकट भविष्य में लखनऊ के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.