विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिपहिया की फीस 800, वसूल रहे 1500... आगरा में वाहन फिटनेस के नाम पर दलालों की मनमानी वसूली

Published: Mon, 02 Mar 2026 03:07 PM (IST)

आगरा में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस अब निजी केंद्रों पर हो रही है, जहां दलाल सक्रिय हो गए हैं। वे ...और पढ़ें

वाहन।

वाहन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। आरटीओ की जगह व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में जाने के बाद यहां भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। वाहनाें की फिटनेस की निर्धारित से अधिक फीस वसूल रहे हैं। वाहनों को फिटनेस में पास कराने का दावा कर रहे हैं।

व्यावसायिक तिपहिया वाहनों ऑटो की निर्धारित फीस 800 रुपये है, आरटीओ कार्यालय में घूमने वाले दलाल 1500 रुपये वसूल रहे हैं। सेंटर के बारे में अधिक जानकारी नहीं होने पर व्यवसायिक वाहनों के मालिक भी इनके जाल में फंस रहे हैं।

आरटीओ में सक्रिय दलाल वसूल रहे वाहनों की फिटनेस कराने की मनमानी फीस

व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस पहले आरटीओ में होती थी। वाहन फिट है या अनफिट, आरआई द्वारा प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था थी। अक्टूबर 2025 से व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस अब सिकंदरा के अरसेना स्थित स्वचालित फिटनेस स्टेशन (एटीएस) पर होने लगी है। आरटीओ में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों( ईवी) की फिटनेस होती है। जिसकी फीस ऑनलाइन जमा कराई जाती है।

आरटीओ की जगह रुनकता स्थित फिटनेस सेंटर पर होती है फिटनेस

वाहनों की फिटनेस एक वर्ष बाद होने के चलते अधिकांश वाहन मालिकों को एटीएस के बारे में जानकारी नहीं है। जिसका लाभ आरटीओ में सक्रिय दलाल उठा रहे हैं, मालिकों को वाहनों को फिटनेस में पास कराने के नाम पर डेढ़ से दो गुणा फीस वसूल रहे हैं।आसपास शहरों व राज्यों के लोग फिटनेस कराने आते हैं। जिनमें कई ऐसे वाहन भी होते हैं जिनकी फिटनेस कुछ दिन में समाप्त होने वाली होती है। वह आरटीओ में सक्रिय दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं।

किसके दम पर दावा कर रहे दलाल

वाहनों की फिटनेस में वसूली को लेकर दलाल किसके दम पर दावा कर रहे हैं, इसे लेकर सवाल खड़े होते हैं। फिटनेस की निर्धारित से अधिक फीस वसूलने और वाहन के पास कराने का दावा करते हैं, वह कहीं न कहीं मिलीभगत की ओर इशारा करती है।

60 रुपये का रिफ्लेक्टर 100 में

रुनकता स्थित फिटनेस सेंटर के बाहर रिफ्लेक्टर आदि लगाने की दुकान है। यहां पर भी मनमाने दाम वसूले जाते हैं। आरटीओ कार्यालय के बाहर जो रिफ्लेक्टर टेप 50 से 60 रुपये में लगाया जाता है, एटीएस सेंटर के बाहर वही 100 से 120 रुपये में लगाया जाता है।कुछ अन्य लोगों ने यहां पर सस्ते में रिफ्लेक्टर टेप लगाने का काम शुरू किया, लेकिन उनकी नहीं चली।

वाहन का प्रकार निधारित फीस दलाल वसूल रहे

  1. कैब बाइक 600 1000
  2. तिपहिया 800 1500
  3. चार पहिया कैब 1200 3000
  4. साढे सात टन से अधिक 1300 4,100


सेंटर के बाहर ही फिटनेस से पहले वाहन का भौतिक परीक्षण करके उसकी कमियां मालिक को बता दी जाती हैं। जिससे कि वह समय रहते उसे दूर करा ले। वाहन मालिक दलालों के चंगुल में न फंसे इसके लिए भी उन्हें जागरूक किया जाता है। मशीनों से फिटनेस में प्रतिदिन आठ से दस प्रतिशत वाहन अनफिट होते हैं। विकास गोयल, अधिकृत प्रतिनिधि स्वचालित फिटनेस स्टेशन

व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस की फीस निर्धारित है, जिसे वाहन मालिक आनलाइन जमा करा सकता है। फिटनेस कराने के नाम पर यदि कोई दलाल अधिक फीस वसूल रहा है तो वाहन मालिक शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।

-

विनय सिह, एआरटीओ प्रशासन।