Move to Jagran APP

Agra News: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल की खूबसूरती देख दिव्यांग बच्चे भी हुए हैप्पी

Agra News In Hindi देश के कोने-कोने से आए बच्चों ने देखा ताजमहल व किला। आगरा में आए देश के विभिन्न हिस्सों से मूक बधिर बच्चों ने देखे स्मारक। वृंदावन में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लेंगे भाग।

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 01 Oct 2022 07:31 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 07:31 PM (IST)
Agra News: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल की खूबसूरती देख दिव्यांग बच्चे भी हुए हैप्पी
Tajmahal: ताजमहल पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए मूक बधिर बच्चे।

आगरा, जागरण संवाददाता। देश के कोने-कोने से आए दिव्यांग बच्चों ने शनिवार को दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल और आगरा किला देखा। ताजमहल की सुंदरता देख वह अभिभूत नजर आए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने उनके लिए विशेष व्यवस्था की थी। लायंस क्लब ने करीब 800 बच्चों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की।

loksabha election banner

800 दिव्यांग बच्चों ने देखा ताजमहल

मुंबई की अनाम प्रेम संस्था, दक्षिण भारतीय शहरों और लखनऊ से आए करीब 800 दिव्यांग बच्चों ने शनिवार को ताजमहल व आगरा किला निहारा। एएसआइ ने बच्चों के साथ ही उनके सहायकों के लिए स्मारकों में निश्शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की थी। बच्चों में अधिकांश मूक-बधिर अौर कुछ दृष्टि दिव्यांग भी थे। ताजमहल को देखने की खुशी बच्चों के चेहरे पर देखते ही बन रही थी। दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने ताजमहल में लगे ब्रेल लिपि के बोर्ड को पढ़कर इतिहास की जानकारी की।

ये भी पढ़ें... Ration वितरण प्रणाली में बदलाव, आगरा के साढ़े सात लाख कार्ड धारकों को मिलेंगी खाने की ये दो चीजें

बच्चों ने आगरा किला भी देखा

बच्चों ने आगरा किला भी देखा। यहां से सभी रामलीला मैदान स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां लायंस क्लब 321 सी टू की ओर से उनके भोजन की व्यवस्था की गई थी। लायंस क्लब आगरा आकाश ने बच्चों को बिस्कुट व नमकीन के पैकेट भेंट किए। सभी बच्चे वृंदावन में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। संत देवकीनंदन ने उनके लिए जगह की व्यवस्था कराई है। बच्चे रविवार सुबह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

ये भी पढ़ें... Ankita Murder Case : हत्याकांड की जांच में जुटी एसआइटी की पांच टीमें, सामने आ रहा एक और रईसजादे का नाम

लायंस क्लब के ये सदस्य रहे मौजूद

लायंस क्लब की गर्वनर सुनीता बंसल, सहजीव रतन, बसंत गुप्ता, मनीष अग्रवाल, संजय गुप्ता, केके अग्रवाल, प्रेम माहेश्वरी, दीपक, अनिल सिसौदिया, अजय भार्गव, पंकज अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, संगीता गुप्ता मौजूद रहीं।

इनका रहा सहयोग

लायंस क्लब 321 सी टू के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लायंस क्लब आगरा आकाश, लायंस क्लब आगरा आदर्श, लायंस क्लब आगरा अमन, लायंस क्लब आगरा टाउन, लायंस क्लब आगरा खुशबू, लायंस क्लब आगरा आस्था, लायंस क्लब आगरा सुरभि, लायंस क्लब आगरा संगिनी का विशेष सहयोग रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.