सर्द हवाएं से 15 डिग्री के करीब आया न्यूनतम तापमान
अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा दिन में धूप और रात को चल रही ठंडी हवाएं
आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम का मिजाज बदल गया है, रविवार को रात में सर्द हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने सोमवार से कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।
सुबह सर्द हवाएं चलने लगी, सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 12 से दोपहर 2 बजे तक तेज धूप निकली। इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। रात में सर्द हवाएं चलीं, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। 15 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इससे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच में दर्ज किया जाएगा।
16 नवंबर तक छाएगा कोहरा और धुंध
सुबह कोहरा छाने के बाद शाम को धुंध की आशंका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को कोहरा छाएगा, इससे तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। 16 नवंबर तक कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका है।
16 दिसंबर से लखनऊ इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त
: सर्दियों ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है कि रेल संचालन पर कोहरे का असर दिखने लगा है। उत्तर मध्य रेलवे ने कोहरे की संभावना के चलते 16 दिसंबर से 18 ट्रेनों को निरस्त किया है। 23 नियमित यात्री ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। दो का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। आगरा से होकर जाने वाली पांच ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। कोहरे के समय निरस्त होने वाली गाड़ियों की संख्या और बढ़ सकती है। यह गाड़ी रहेंगी निरस्त
-आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप-डाउन) - 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2020
- झांसी-कोलकाता स्वाधीनता सेनानी एक्सप्रेस - 20 दिसंबर से 31 जनवरी 2020
- चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी - 16 दिसंबर
- चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस - 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2020
आंशिक निरस्तीकरण
मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस साप्ताहिक - 16 दिसंबर से 27 जनवरी 2020 व हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का 20 दिसंबर से 31 जनवरी तक आगरा कैट-मथुरा के बीच आंशिक निरस्तीकरण रहेगा।