Move to Jagran APP

सर्दी की विदाई, गर्मी की दस्तक के साथ धूल भरी हवाएं शुरू Agra News

तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 07:52 PM (IST)
सर्दी की विदाई, गर्मी की दस्तक के साथ धूल भरी हवाएं शुरू Agra News
सर्दी की विदाई, गर्मी की दस्तक के साथ धूल भरी हवाएं शुरू Agra News

अागरा, जागरण संवाददाता। सर्दी की विदाई के साथ शुक्रवार को गर्मी ने दस्तक दे दी। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी लगने लगी, गर्म कपड़ों में लोगों को पसीना आने लगा। रात को सर्द हवा से मौसम बदल गया। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सुबह से ही तेज धूप निकली, 11 बजे के बाद गर्मी का अहसास होने लगा। गर्म कपड़ों में पसीना आने लगा, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को मौसम का मिजाज बदलने लगा, रात को सर्द हवा चली। अधिकतम आद्र्रता 73 फीसद दर्ज की गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27 डिग्री दर्ज किया गया।

20 फरवरी तक 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 17 फरवरी के बाद तापमान बढऩे लगेगा, 20 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री तक रहेगा।

धूल भरी हवाओं ने किया परेशान

अमूमन आगरा में धूलभरी हवाओं की शुरुआत होली के बाद होती है। लेकिन इस साल शुक्रवार को दिनभर चली धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। अभी हाेली आने में समय है और जिस तेजी से तापमान में उछाल आया है, उसको देखते हुए माना जा रहा है कि होली से पहले बारिश भी हो सकती है।

इस तरह बढ़ा पारा

12 फरवरी - अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री

न्यूनतम तापमान - आठ डिग्री

13 फरवरी - अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री

न्यूनतम तापमान - 12 डिग्री

14 फरवरी - अधिकतम तापमान 17 डिग्री

न्यूनतम तापमान - 14.1 डिग्री  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.