Move to Jagran APP

यमुना की लहरों में तेज प्रताप यादव ने किया मन का भूचाल शांत

कृष्ण भक्ति में लीन होकर ब्रज के मंदिरों के कर रहे दर्शन। राजस्थान के डीग में बद्रीनाथ मंदिर में भी करने गए पूजा-अर्चना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:45 PM (IST)
यमुना की लहरों में तेज प्रताप यादव ने किया मन का भूचाल शांत
यमुना की लहरों में तेज प्रताप यादव ने किया मन का भूचाल शांत

आगरा, [जेएनएन]: परिवार में तलाक का 'तूफान' लाकर बिहार छोड़ आए लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने नौका विहार का आनंद लिया। यह मन में उठते भूचाल को पानी की लहरों के बीच शांत करने का ही शायद एक तरीका था। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव कृष्ण भक्ति में लीन होकर ब्रज के मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं। इस बीच वह मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और अपनी पहचान को भीड़ में गुम कर देना चाहते हैं।

loksabha election banner

शनिवार को वृंदावन में दोपहर में केशीघाट के नजदीक अपने ब्रज के सखा पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ तेजप्रताप यादव ने करीब आधा घंटा नौका विहार किया। इसके बाद साथियों के साथ निजी वाहन से गोवर्धन होते हुए राजस्थान में डीग के निकट बद्रीनाथ के दर्शन किए। बद्रीनाथ के नजदीक लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश, अलकनंदा आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। उसके बाद शाम को कामां बरसाना होते हुए वृंदावन के लिए प्रस्थान कर गए।

मीडिया के सामने गेस्ट हाउस से नहीं निकले

तेजप्रताप यादव मीडिया से इतनी दूरी बनाए हुए हैं कि जिस गेस्ट हाउस में ठहरे हैं, वहां से निकलने से पहले मीडिया कर्मियों की जानकारी कर रहे हैं। जब तक मीडियाकर्मी गेस्ट हाउस से नहीं हटते, वे कार में नहीं बैठ रहे। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोपहर तक मीडिया के कारण गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकले। दोपहर 1.30 बजे मीडियाकर्मी गेस्ट हाउस से हटे तो तुरंत कार मंगवाई और पीछे वाले गेट से कार में बैठकर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर रवाना हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.