शर्मनाक, 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित हुए फरार Agra News
खेत पर शौच पर गई युवती के दो युवकों ने दबोचा। चीख पुकार सुन ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने दी आरोपितों के घर दबिश।
आगरा, जेएनएन। कासगंज जिले के सोरों के एक गांव में बुधवार देर रात दो युवकों ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों के चंगुल से किशोरी किसी तरह भागकर गांव की ओर पहुंची तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के घर पर दबिश दी है। फिलहाल आरोपित फरार हैं।
मामले के अनुसार बुधवार रात आठ बजे करीब किशोरी शौच के लिए खेत पर गई थी। यहां पर दो युवक पहले से मौजूद थे। वह किशोरी को उपलों (कंडे) के बिटौरे की तरफ खींच ले गए। यहां उसके साथ में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवकों के चंगुल से छूटते ही किशोरी गांव की तरफ चीखते हुए भागी। किेशोरी की चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रात नौ बजे करीब परिजनों ने पचलाना चौकी पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद आरोपितों के घर पर दबिश दी, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं ही मिलीं। एक आरोपित के घर से पुलिस को बाइक मिली। इसके चोरी की होने का संदेह है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप