Move to Jagran APP

तमंचे वाली दुल्हन: शादी के बाद तमंचा से फायर कर नई नवेली बहू ने ससुराल में किया गृहप्रवेश

Agra News उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसा मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ गृह प्रवेश कर रही है। पति के हाथ में एक तमंचा है और फायर किया जा रहा है।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 06:57 PM (IST)
तमंचे वाली दुल्हन: शादी के बाद तमंचा से फायर कर नई नवेली बहू ने ससुराल में किया गृहप्रवेश
Agra News: नई दुल्हन की घर में एंट्री का मामला आगरा के देहात क्षेत्र का है।

आगरा, जागरण टीम। विदाई के बाद ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन का स्वागत सत्कार फूल, ढोल और गीत-संगीत होते आपने कई बार देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में दुल्हन की एंट्री का अनोखा मामला सामने आया है। जिसे देखकर सभी हैरान हैं। दुल्हन की हरकत के दौरान उसका पति भी मौजूद है और एक महिला और भी है। मामला शादी के बाद गृह प्रवेश से जुड़ा है।

loksabha election banner

ससुराल में पहुंची दुल्हन

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने तमंचे से फायर करने के बाद घर में प्रवेश किया। मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शादी के बाद बहू का तमंचे से फायर करना चर्चा का विषय बन गया है। एक युवक की शादी कुछ दिन पूर्व हुई थी। लाल जोड़े में नई नवेली दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो पति ने उसे रोक लिया। पति ने किसी से तमंचा मंगाया और दुल्हन के हाथों में उसे देकर दोनों ने फायर किया।

इस मामले में एक वीडियो भी किसी ने बनाया। जो अब वायरल हुआ है। पुलिस तक ये वीडियो पहुंचा है। थाना खंदौली के नाउ की सराय क्षेत्र में युवक की शादी हाल ही में हुई बताई जा रही है। तमंचे से फायर करने वाली दुल्हान घूंघट में खड़ी है और साथ में उसका पति है। जैसे ही तमंचे से फायर होता है साथ में खड़ी महिला फायर की आवाज से डर जाती है। खंदौली पुलिस अब हरकत मे आ गई है और थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम का क‌हना है कि पुलिस की एक टीम मामले की जांच करने गांव मे भेजी गई है। 

ये भी पढ़ें... Lalu Prasad Yadav: मुलायम परिवार से है खास रिश्ता, तीसरी पीढ़ी के सबसे छोटे बेटे तेज प्रताप यादव से हुई राजलक्ष्मी की शादी

know your train: कई खूबियों से लैस हैं देश की हाईस्पीड ट्रेन राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस, पढ़िए इनकी विशेषताएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.