Move to Jagran APP

Taj Mahotsav 2019: बस कुछ घंटे और फिर शुरू होगा कला, संस्‍कृति और परंपरा का संगम

ताज महोत्सव का आज शाम उदघाटन करेंगे राज्यपाल राम नाईक। दस दिन के महोत्‍सव में हर दिन होंगे विशेष आयोजन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 03:17 PM (IST)
Taj Mahotsav 2019: बस कुछ घंटे और फिर शुरू होगा कला, संस्‍कृति और परंपरा का संगम
Taj Mahotsav 2019: बस कुछ घंटे और फिर शुरू होगा कला, संस्‍कृति और परंपरा का संगम

आगरा, जागरण संवाददाता। बस अब से कुछ ही घंटे बाद शिल्प, व्यंजन और मनोरंजन के उत्सव ताज महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों का शिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव 325 शिल्पियों के साथ डेढ़ हजार से अधिक कलाकार अपने हुनर से रंग जमाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन आज शाम साढ़े छह बजे राज्यपाल रामनाईक करेंगे। इससे पूर्व वे डॉ: बीआर आंबेडकर विवि के  एक आयोजन में शामिल होंगे।

loksabha election banner

ताज महोत्‍सव कला, संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिल्प का अनूठा संगम है। समिति के सचिव उपनिदेशक पर्यटन अमित के अनुसार वर्ष 1992 में शुरू हुआ महोत्सव का 28वां आयोजन हो रहा है। देश की संस्कृति, शिल्प, कला एवं व्यंजन के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य है।

सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

ताज महोत्सव में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि 300 पुलिसकर्मियों, एक कंपनी पीएसी और ट्रैफिक पुलिस के 35 जवानों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां शिल्पग्राम में रहेंगी।

नौ खेलकूद प्रतियोगिताएं

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनीलचंद्र जोशी ने बताया कि महोत्सव में नौ खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। टेबल टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, जिमनास्टिक, बास्केट बॉल, हॉकी, बैडमिंटन और शूटिंग है। प्रतियोगिताओं में 900 खिलाड़ी और 60 ऑफिशियल भाग लेंगे।

यहां का शिल्प

महोत्सव में दिल्ली, पंजाब, उप्र, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पं. बंगाल, मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा के करीब 325 शिल्पी भाग लेंगे। सहारनपुर का वुड क्राफ्ट, कश्मीर का सूट व पश्मीना शॉल, फरीदाबाद का टेराकोटा, प. बंगाल की कांथा साड़ी, वाराणसी की सिल्क साड़ी, बिहार का सिल्क, भदोही का कारपेट, लखनऊ का चिकन वस्त्र, आंध्र प्रदेश का क्रोशिया, पंजाब की फुलकारी समेत कई प्रांतों का हस्तशिल्प रहेगा।

ताज की टिकट पर निश्शुल्क प्रवेश

भारतीय पर्यटकों को ताज की टिकट दिखाने पर ताज महोत्सव में निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। टिकट उसी दिन की होनी चाहिए। विदेशी पर्यटकों के लिए महोत्सव निश्शुल्क है। दर्शकों के लिए 50 रुपये की टिकट है। तीन वर्ष तक के ब'चों का प्रवेश निश्शुल्क है। स्कूल के 50 बच्‍चों का ग्रुप टिकट 500 रुपये का है, जिसमें दो शिक्षकों को भी प्रवेश मिलेगा। पर्यटक ई-वॉलेट के माध्यम से भी टिकट ले सकेंगे।

23 को मुशायरा, 26 को कवि सम्मेलन

सूरसदन में 23 को मुशायरा और 26 फरवरी को कवि सम्मेलन होगा। मुशायरे में ताहिर फराज, नवाज देवबंदी, मंसूर उस्मानी, सबा बलरामपुरी, हसन काजमी, चांदनी पांडे, डॉ. राशिद अनवर राशिद, अकील नोमानी, अशोक साहिल और अहमद जलेसरी शेरो-शायरी करेंगे। 26 को आकाशवाणी द्वारा कराए जा रहे कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि सोम ठाकुर, डॉ. शशि तिवारी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, राज बहादुर राज, बनज कुमार बनज, डॉ. राहुल अवस्थी, डॉ. अशोक अंजुम, इकराम राजस्थानी, बहादुर सिंह निर्दोषी, मानवीर मधुर, सर्वेश अस्थाना, सरला शर्मा काव्य पाठ करेंगे।

संस्कृत में थीम गीत

महोत्सव की थीम परंपरा पर थीम गीत संस्कृत में तैयार किया गया है। डॉ. शशि तिवारी ने गीत अस्माकम् परंपरा, अस्माकम् परंपरा... लिखा है। इसे महोत्सव के उद्घाटन समारोह, 19 फरवरी को सदर बाजार और 20 फरवरी को एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में प्रस्तुत किया जाएगा। संगीत संयोजन व मुख्य स्वर सुधीर नारायन का है।

यहां होंगे आयोजन

18 से 27 फरवरी: शिल्पग्राम, हस्तशिल्प मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम।

19 से 27 फरवरी: सूरसदन, नाटक, भगत आदि।

19 से 27 फरवरी: सदर बाजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम व बैंड।

19 से 27 फरवरी: आगरा कॉलेज मैदान, पुस्तक मेला।

19 से 27 फरवरी: आगरा कॉलेज मैदान, विज्ञान प्रदर्शनी।

20 से 22 फरवरी: एकलव्य स्टेडियम, खेलकूद प्रतियोगिताएं।

21 फरवरी: होटल ग्रांड में सेमिनार आगरा बियोंड ताज।

23 व 24 फरवरी: अशोक कॉसमॉस मॉल, आगरा ग्रीन फेस्टिवल।

25 फरवरी: शिल्पग्राम, पाक कला प्रतियोगिता।

शिल्पग्राम में यह प्रमुख कार्यक्रम

20 फरवरी: उषा उत्थप

22 फरवरी: अल्ताफ राजा

23 फरवरी: कॉमेडी शो सुनील पाल व साथी

24 फरवरी: उड़ान बैंड

25 फरवरी: रितु पाठक

26 फरवरी: जसवीर जस्सी

27 फरवरी: कुमार शानू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.