Move to Jagran APP

Taj Mahal Restricted on Twitter: ताजमहल ट्विटर पर प्रतिबंधित, जानिए इसके पीछे की वजह

Taj Mahal Restricted on Twitter ढाई वर्ष से खामोश है ताजमहल। ताजमहल के ट्विटर एकाउंट से 19 फरवरी 2018 को किया गया था रीट्वीट। अगस्त 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था लांच। ट्विटर एकाउंट पर अस्थायी रूप से वर्जित किए जाने की चेतावनी नजर आ रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 04:08 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:08 PM (IST)
Taj Mahal Restricted on Twitter: ताजमहल ट्विटर पर प्रतिबंधित, जानिए इसके पीछे की वजह
ताजमहल के ट्विटर एकाउंट पर अस्थायी रूप से वर्जित किए जाने की चेतावनी नजर आ रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल ढाई वर्षों से खामोश है। उसने ना तो कोई ट्वीट किया है और ना ही रीट्वीट। इससे देश और दुनिया के पर्यटकों को ताजमहल से जुड़ी पल-पल की जानकारी देने को की गई अच्छी पहल पर पानी फिर गया है। ताजमहल के ट्विटर एकाउंट पर अस्थायी रूप से वर्जित किए जाने की चेतावनी नजर आ रही है। इसकी वजह असामान्य गतिविधि बताई जा रही है।

loksabha election banner

ताजमहल का ट्विटर पर पदार्पण 15 अगस्त, 2015 को हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ताजमहल का टि्वटर एकाउंट होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पत्नी डिंपल यादव और बेटे अर्जुन के साथ ताजमहल दीदार की अपनी फोटो भी ट्वीट की थी। तत्कालीन पर्यटन सचिव अमृत अभिजात ने दावा किया था ट्विटर एकाउंट वाला ताजमहल दुनिया का पहला स्मारक है। इससे पर्यटकों को स्मारक की पल-पल की जानकारी दी जाएगी। उसमें लखनऊ स्तर पर पर्यटन विभाग में सोशल मीडिया की टीम बनाई गई थी, जो ताजमहल के ट्विटर एकाउंट को देखा करती थी। ढाई वर्ष तक सब ठीक चला, लेकिन अब ताजमहल के ट्विटर एकाउंट को कोई देखने वाला नहीं है। ताजमहल के ट्विटर एकाउंट से आखिरी रीट्वीट 19 फरवरी, 2018 को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ आए डेलीगेशन की ताजमहल विजिट से संबंधित फोटो का हुआ था। ट्विटर पर ताजमहल के 1.75 लाख फालोवर्स हैं। इस एकाउंट को एक्टिव रखकर ताजमहल से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं पर्यटकों को दी जा सकती हैं, लेकिन पर्यटन विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.