Move to Jagran APP

Full Moon: चांदनी रात में चमकेंगे ताज के नगीने, पांच नहीं चार रात ही पूरी होगी नाइट व्यू की ख्वाहिश, ये है वजह

Taj Mahal Night View शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में ताजमहल देखने के लिए पर्यटकों को इंतजार रहता है। चांदनी रात में पहले दिन शुक्रवार पड़ने की वजह से बंद रहेगा ताजमहल। नौ अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा। पर्यटक ताजमहल में शिफ्ट में भेजे जाते हैं।

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Tue, 04 Oct 2022 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 07:57 PM (IST)
Full Moon: चांदनी रात में चमकेंगे ताज के नगीने, पांच नहीं चार रात ही पूरी होगी नाइट व्यू की ख्वाहिश, ये है वजह
Tajmahal Night View: ताजमहल चार दिन ही देख सकेंगे रात में।

आगरा, जागरण संवाददाता। खूबसूरत ताजमहल के नगीने चांदनी रात में चमक बिखरते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा पर पर्यटक चार रात ही चांदनी रात में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। ताज रात्रि दर्शन के पहले दिन शुक्रवार पड़ने की वजह से स्मारक बंद रहेगा। पर्यटक साल भर शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में चमकी देखने का इंतजार करते हैं। पर्यटकों की संख्या सीमित होने की वजह से सभी की ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती है।

prime article banner

ताजमहल में रहता था मेले जैसा नजारा

वर्ष 1984 से पूर्व शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में मेले जैसा नजारा रहा करता था। इसके बाद 20 वर्ष तक ताज रात्रि दर्शन सुरक्षा कारणों से बंद रहा। नवंबर, 2004 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ताज रात्रि दर्शन की पुन: शुरुआत हुई, लेकिन कई पाबंदियां लग गईं। पूर्व में जहां पर्यटकों की संख्या और ताजमहल खुलने व बंद होने का समय निर्धारित नहीं था, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह सब तय हो गया।

ये भी पढ़ें... Firoj Khan: शाहजहां के शाही हरम का प्रभारी, जिसे दिया था दीवान-ए-कुल का पद

अब माह में पांच दिन (पूर्णिमा, पूर्णिमा से दो दिन पूर्व व दो दिन बाद तक) ताज रात्रि दर्शन होता है। इस बार शरद पूर्णिमा नौ अक्टूबर (रविवार) को है। सात से 11 अक्टूबर तक ताज रात्रि दर्शन होना चाहिए था, लेकिन सात अक्टूबर को शुक्रवार है, जिससे चार दिन ही ताजमहल रात में खुलेगा।

ये भी पढ़ें... Agra Fort देखने जा रहे हैं तो ये हैं अंदर की खूबसूरत जगहें, देखकर हो जाएगा दिल खुश

ऐसे मिलता है ताजमहल में रात्रि दर्शन का प्रवेश

  • आठ से 11 अक्टूबर तक होगा शरद पूर्णिमा पर ताज रात्रि दर्शन।
  • नियमानुसार एक दिन पूर्व एएसआइ के माल रोड स्थित आफिस से टिकट बुक कराने होंगे।
  • विदेशी का टिकट 750, भारतीय का 510 और बच्चों का 500 रुपये का है।
  • एक दिन में अधिकतम 400 पर्यटक कर सकते हैं ताज रात्रि दर्शन।
  • 50-50 पर्यटकों के बैच को 30-30 मिनट के लिए स्मारक में मिलता है प्रवेश।
  • रात 8:30 से 12:30 बजे तक चलता है ताज रात्रि दर्शन।
  • ताजमहल के अलावा मेहताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से भी चांदनी रात में देख सकते हैं ताजमहल।

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताज रात्रि दर्शन आठ से 11 अक्टूबर तक होगा। पर्यटकों को नियमानुसार एक दिन पूर्व टिकट बुक करना होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.