Move to Jagran APP

खूबसूरती है ही ऐसी, कीर्ति मंदिर को निहारते रह गए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव

परिवहन मंत्री ने किए कीर्ति मंदिर के दर्शन। मंदिर की झांकी को बताया दिव्य व अलौकिक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 12:23 PM (IST)
खूबसूरती है ही ऐसी, कीर्ति मंदिर को निहारते रह गए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव
खूबसूरती है ही ऐसी, कीर्ति मंदिर को निहारते रह गए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव

आगरा, जेएनएन। जगद्गुरु कृपालु महाराज ने अध्यात्म के साथ साथ सामाजिक कार्यो में भी योगदान दिया है। बरसाना में बना नवनिर्मित कीर्ति मंदिर दिव्य व अलौकिक है। यह बात परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंदिर की खूबसूरती पर फिदा होने के बाद मीडिया से कही।

loksabha election banner

रंगीली महल परिसर में बने कीर्ति मंदिर की दिव्य व अलौकिक छटा को निहारने के लिए रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी नवनिर्मित कीर्ति मंदिर के दर्शन करने बरसाना पहुंचे। इस दौरान मंदिर की दिव्य छटा व अलौकिक झांकी को देखकर एक पल तो मंत्री भी खो गये। परिवहन मंत्री ने कृपालु जी महाराज की ज्येष्ठ पुत्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी से मुलाकात की और कहा कि महाराजश्री ने सामाजिक कार्यो में भी पूरा योगदान दिया था। आज भी उनकी संस्था गरीबों व असहाय लोगों की मदद करने में सबसे आगे है। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कीर्ति मंदिर विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां कीरत रानी अपनी दुलारी राधारानी को निहारते हुए भक्तों को दर्शन दे रही हैं। मंदिर की दिव्य झांकियां भी सजीव सी दिखाई देती हैं। इस मौके पर कृपालु जी महाराज की पुत्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी, पुत्र घनश्याम त्रिपाठी, बालकृष्ण त्रिपाठी, रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी अजय त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम श्रोत्रिया, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अरङ्क्षवद पटेल आदि मौजूद थे।

रंगीली महल में श्रीमहंतों का अभिनंदन आज

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के रंगीली महल आश्रम में ब्रज मण्डल के श्रीमहंतों का अभिनंदन कार्यक्रम गुरुवार की सुबह होगा। जिसमें 200 श्री महंत भाग लेंगे। कार्यक्रम में ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा, विनोद बाबा, रामरज बाबा सहित कई अन्य बड़े संत भी मौजूद रहेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.