ABVP राष्ट्रीय अधिवेशन: शिवसेना समझे, सत्ता प्राप्ति के लिए अहंकार छोड़ना होगा: स्वतंत्र देव Agra News
आगरा कॉलेज में चल रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 वां राष्ट्रीय अधिवेशन। अधिवेशन में पहुंचेे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल।
आगरा, जागरण संवाददाता। महाराष्ट्र में भाजपा और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बीच हुआ गठबंधन जनता के हित के लिए है। शिवसेना को अब समझना चाहिए कि अहंकार से सत्ता प्राप्त नहीं होती। सत्ता का यह पाठ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पढ़ाया।
शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष आगरा कॉलेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यर्थी परिषद के 65 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा कि वंशवाद, परिवारवाद और पुत्रमोह से भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। भाजपा ही इकलौती पार्टी है जिसमें आम कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जैसे अहम पदों पर पहुंच सकता है। महाराष्ट्र के गठबंधन पर स्वतंत्र देव सिंह बोले कि कहा कि गठबंधन के लिए अजीत पवार बधाई के पात्र हैं। सारा घटनाक्रम विकास और जनता के लिए हुआ है। अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य होगा। शिवसेना से गंठबंधन प्रस्तावित था लेकिन उसका अहंकार आड़े आ गया। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी आए हुए हैं।