एनजीटी ने सूर सरोवर याचिका का किया निस्तारण, अब इको सेंसिटिव जोन की तैयारी तेज
एनजीटी ने डॉ. शरद गुप्ता की सूर सरोवर पक्षी विहार के क्षेत्रफल पुनर्निर्धारण संबंधी याचिका का निस्तारण कर दिया है। ...और पढ़ें

एनजीटी।
HighLights
पक्षी विहार का क्षेत्रफल 14.5025 हेक्टेयर पुनर्निर्धारित।
इको-सेंसिटिव जोन घोषित करने की प्रक्रिया अब शुरू।
जागरण संवाददाता, आगरा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को डा. शरद गुप्ता की सूर सरोवर पक्षी विहार के क्षेत्रफल के पुनर्निर्धारण से संबंधित याचिका को निस्तारित कर दिया।
राज्य सरकार ने सुनवाई से पूर्व ही पक्षी विहार के क्षेत्रफल के पुनर्निर्धारण को 14.5025 हेक्टेयर भूमि और इको-सेंसिटिव जोन को संशोधित करने की अधिसूचना जारी कर एनजीटी में शपथ पत्र दाखिल कर दिया था। वादी के अधिवक्ता अंशुल गुप्ता और आदित्य तेनगुरिया ने पक्षी विहार के इको सेंसिटिव जोन घोषित करने का आदेश करने की प्रार्थना की।
बेंच ने कहा कि याचिका में इसकी मांग नहीं की गई थी। वादी डा. शरद गुप्ता ने बताया कि अब वह केंद्र व राज्य सरकार और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को इसके लिए पत्र भेजेंगे।
