Move to Jagran APP

परीक्षा छोड़ने वाले छात्र दुबई व अरब के: शर्मा

आगरा: उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा छोडऩे वाले 11 लाख में 75 फीसद छात्र सूबे के नहीं थे। वे अन्य राज्यों और दुबई और सउदी अरब के थे। अब दुघर्टना बीमा पाच लाख के बजाय दस लाख रुपये का कर दिया है। हरियाणा में बैठकर लोग उत्तर प्रदेश में परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 06:18 PM (IST)
परीक्षा छोड़ने वाले छात्र दुबई व अरब के: शर्मा
परीक्षा छोड़ने वाले छात्र दुबई व अरब के: शर्मा

आगरा: उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा पढ़ाई को लेकर काफी सख्त हैं। उनका साफ कहना है कि पंजाब व हरियाणा में बैठकर उत्तर प्रदेश में परीक्षा नहीं दी जा सकेगी। अब एनसीआर की तर्ज पर यहां परीक्षा कराई जाएंगी। नकल करने पर विद्यार्थी नहीं, अब विद्यालय बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा के पक्ष में वातावरण बन रहा है। प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। किसानों की आय बढ़ाने को गेहूं का समर्थन मूल्य सरकार ने बढ़ाया है। शिक्षा व्यवस्था बदलाव की ओर है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा छोडऩे वाले 11 लाख में 75 फीसद छात्र सूबे के नहीं थे। वे अन्य राज्यों और दुबई और सउदी अरब के थे। अब दुघर्टना बीमा पाच लाख के बजाय दस लाख रुपये का कर दिया है।

loksabha election banner

ं उपमुख्यमंत्री दिनश शर्मा मथुरा में विभिन्न कार्यक्रमों में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कान्हा के पास जब तक बंशी रही, तब तक उन्होंने ब्रज में रहकर प्रेम का संदेश दिया। इसके बाद वह गुजरात चले गए और वहा जाकर उन्होंने आसुरी शक्तियों को खत्म करने के लिए सुदर्शन चक्त्र धारण कर लिया। आज उन्हीं कान्हा ने अपने भक्त को गुजारत से यूपी का विकास करने के लिए को भेजा है।

उपमुख्यमंत्री शनिवार की सुबह गोवर्धन की राधा गोल्फ कॉलोनी में यदुनाथ गोस्वमी की चल रही कथा में शरीक होने के लिए आए थे। मुख्यमंत्री ने भावनात्मक भाव से जोड़ते हुए अपनी बात को बड़ी ही सफाई से लोगों की बीच में रखा। उनका कहना था कि यूपी और गुजरात के बीच गहरे संबंध हैं। भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा से गुजरात जाने के इतिहास उठाते हुए उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनको आसुरी शक्तियों का विनाश करने करने वाला बताया। उनका कहना था कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने हाथ में बंशी लेकर ब्रज से प्रेम का संदेश दिया था, ठीक उसी तरह गुजरात में सुदर्शन चक्त्र थाम करके आसुरी शक्तियों का नष्ट किया। आज भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्त के रूप में हमे गुजरात से प्रधानमंत्री दिया है, जो आसुरी शक्तियों का विनाश कर यूपी का नहीं पूरे देश का विकास कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राधा गोल्फ कॉलोनी में सत्संग भवन का भी उद्घाटन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.