Move to Jagran APP

स्कूल दफ्तरों में सन्नाटा, हड़ताल पर कर्मचारी और शिक्षक

राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पुरानी पेंशन बहाली की है मांग

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 04:01 PM (IST)
स्कूल दफ्तरों में सन्नाटा, हड़ताल पर कर्मचारी और शिक्षक
स्कूल दफ्तरों में सन्नाटा, हड़ताल पर कर्मचारी और शिक्षक

आगरा (जागरण संवाददाता): उत्तर प्रदेश में शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल चल रही है। इसका असर ब्रजमंडल में भी दिखाई दे रहा है। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अधिक संख्या में कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल में शामिल हुए हैं।

loksabha election banner

राज्य संगठन के आह्वान पर तहसील स्तर पर हड़ताल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है । आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, मैनपुरी और कासगंज में गुरुवार को जगह-जगह शिक्षकों व कर्मचारियों ने धरना दिया। तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। मथुरा के छाता तहसील में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। गुरुवार को भी सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। सभी की मागें हैं कि विभागों में पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए।

हड़ताल के दौरान अधिकाश विद्यालय मिड डे मील वितरण के बाद बंद कर दिए जा रहे हैं और उनके शिक्षक-शिक्षिकाएं हड़ताल में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इसी तरह अन्य विभागों के कर्मचारी भी दफ्तरों में हाजिरी लगाने के बाद हड़ताल में शामिल हो रहे हैं और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर अपनी माग करने पर अड़े हुए हैं। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बीच-बीच में कई बार धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मगर इस बार तीन दिवसीय पड़ताल पूरे प्रदेश में चल रही है। स्कूलों में ताले लटके हुए हैं दफ्तर भी सुनसान पड़े हैं। इधर सरकारी दफ्तरों में हड़ताल का आम जनता पर सीधा असर दिखने लगा है। दफ्तरों में कोई कामकाज न होने के चलते फरियादियों को वापस लौटना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.