आपकी जान मुश्किल में न डाल दें आवारा पशु
आगरा: सावधान, अपने वाहन की गति को नियंत्रित ही रखें। सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशु आपकी जान मुसीबत में डाल सकते हैं।
आगरा: सावधान, अपने वाहन की गति को नियंत्रित ही रखें। सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशु आपकी जान मुसीबत में डाल सकते हैं। शनिवार की रात हाईवे पर एत्मादपुर में ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर में चार लोगों की मौत की वजह गोवंश ही थी। ऐसे में यह सवाल फिर से उठ रहा है कि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के लिए जिम्मेदार नगर निगम कितना संजीदा है।
आकड़े देखें तो पिछले वर्ष सितंबर से अब तक नगर निगम ने शहर की सड़कों से करीब 1500 गोवंश पकड़े और संबंधित स्वामी से आठ लाख से अधिक का जुर्माना वसूला। वर्तमान में निगम के दीवानी स्थित काजी हाउस में महज 65 गोवंश ही हैं। जबकि शहर में घूम रहे आवारा पशुओं की संख्या सैकड़ों में है। खास बात यह भी कि आवारा पशुओं में निगम सिर्फ गोवंश को ही पकड़ता है। सांड़, भैंस, बछड़ों आदि को नहीं पकड़ा जाता। यहां घूमते मिल जाएंगे आवारा पशु
ताजमहल के आसपास, एमजी रोड, रामबाग, दयालबाग, बल्केश्वर, कमला नगर, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, कोठी मीना बाजार, सुल्तानपुरा, बुंदूकटरा, शाहगंज, सिकंदरा। हर दिन आठ से 10 पशु पकड़े जा रहे हैं। अधिकांश पशुपालक जुर्माना अदा कर इन्हें छुड़वा लेते हैं। शनिवार को एमजी रोड से 11 पशु पकड़े गए। अब पशुओं को 30 किमी दूर अकोला व एत्मादपुर की गोशाला में छुड़वाएंगे।
डॉ. योगेश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम गोशाला व नंदीशाला को भेजा है प्रस्ताव
जासं, आगरा: नगर निगम ने बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत सरकार को नई गोशाला और नंदीशाला बनाने के लिए करीब नौ करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। यदि बजट स्वीकृत हुआ तो नरायच में करीब 30 बीघा जमीन पर इसे बनाया जाएगा। जहां करीब तीन हजार गोवंश रखे जा सकेंगे।