Move to Jagran APP

आगरा में बोले रेल राज्य मंत्री, 2019 में जीतेंगे 2014 से ज्यादा सीटें

रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा ने कहा कि समय पर पूरा होगा बुलेट ट्रेन का काम। राम मंदिर पर कहा कि भाजपा का है स्पष्ट स्टैंड।

By Edited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:08 PM (IST)
आगरा में बोले रेल राज्य मंत्री, 2019 में जीतेंगे 2014 से ज्यादा सीटें
आगरा में बोले रेल राज्य मंत्री, 2019 में जीतेंगे 2014 से ज्यादा सीटें

आगरा [जागरण संवाददाता]: शुक्रवार को आगरा आये रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि राम मंदिर पर भाजपा का स्टैंड बड़ा स्पष्ट है। 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में जो बात पार्टी ने कही थी, वही स्टैंड रहेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 2014 से अधिक सीट जीतेगी।
रेल राज्य मंत्री शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी जगह हम जीतेंगे। जहां हमारी सरकार है वहां भी, और जहां हमारी सरकार नहीं है वहां भी। विपक्ष द्वारा मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई कार्यक्रम नहीं है। देश की जनता प्रधानमंत्री द्वारा साढ़े चार साल में किये काम को समझ गयी है। हमारी प्राथमिकता देश की 125 करोड़ जनता है। विपक्ष क्या कर रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता। 2019 के रेल बजट पर उन्होंने कहा कि चार वर्ष में हम बहुत काम कर चुके हैं।

loksabha election banner

ला एन्ड आर्डर पर ध्यान दे राज्य सरकार
ट्रेनों में बढ़ती वारदात व डकैतियों पर रेल राज्य मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। इस रूट पर चलने वाली 50 फीसद ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी तैनात है। डकैती के दोषियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। वैसे भी लॉ एंड आर्डर राज्य सरकार का काम है, उसे देखना चाहिए।

आगरा-दिल्ली के बीच होगा ट्रेन 18 का ट्रायल
रेल राज्य मंत्री ने देश की पहली इंजन रहित ट्रेन 18 का ट्रायल आगरा-दिल्ली के बीच किये जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि यह रूट 160 किमी की रफ्तार से दौडऩे वाली ट्रेन के लिए उपयुक्त और सुरक्षित है। वहीं बुलेट ट्रेन का काम उन्होंने निर्धारित समय पर पूरा करने की बात कही। अहमदाबाद- मुम्बई के बीच बुलेट ट्रेन चलनी है।

संवेगा की करेंगे लॉन्चिंग
रेल राज्यमंत्री अब से कुछ ही देर में कोठी मीना बाजार मैदान चल रहे आगरा महोत्सव में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी भाग ले रहे हैं। वह एमएसएमई के ईको-सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए संवेग को लांच करेंगे। रात सवा नौ बजे आगरा कैंट स्टेशन से दिल्ली के लिए जननेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस से रवाना हो जाएंगे। रेल राज्यमंत्री इस दौरान आगरा कैंट स्टेशन का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए गुरुवार को ही यहां एलईडी स्क्रीन को ठीक किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.