Move to Jagran APP

Jitin Prasad in Banke Bihari Temple: वृंदावन में लोक निर्माण मंत्री बोले, विश्वस्तरीय होंगी तीर्थनगरी की सड़कें

Jitin Prasad in Banke Bihari Temple प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किये बांके बिहारी मंदिर में दर्शन। बोले धार्मिक मान्यताओं में वृंदावन विशेष महत्व रखता है। इसलिए यहां की सड़कें विश्वस्तरीय होंगी। इसके लिए रिव्यू बैठक लेनी है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 05:03 PM (IST)
Jitin Prasad in Banke Bihari Temple: वृंदावन में लोक निर्माण मंत्री बोले, विश्वस्तरीय होंगी तीर्थनगरी की सड़कें
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने किये बांके बिहारी मंदिर में दर्शन।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को ठा. बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। यहां बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कहा तीर्थनगरी की सड़कें अब विश्वस्तरीय होंगी, ताकि देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सके और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

loksabha election banner

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से कहा कि मथुरा-वृंदावन के सांस्कृतिक विकास के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार गंभीर है। अनेक योजनाएं मथुरा-वृंदावन के लिए तैयार हो रही हैं और पहले भी बड़े काम यहां के लिए हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं में वृंदावन विशेष महत्व रखता है। इसलिए यहां की सड़कें विश्वस्तरीय होंगी। इसके लिए रिव्यू बैठक लेनी है। श्रद्धालु-पर्यटकों में अच्छा संदेश जा सके। जितिन प्रसाद से जब उदयपुर की घटना पर सवाल किया तो उन्होंने इस पर किसी तरह का कमेंट नहीं किया। इससे पहले प्रसाद ने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे मथुरा के लिए रवाना हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.