Move to Jagran APP

लोकतंत्र बचाने को मैनपुरी में साइकिल पर आखिर क्यों दौड़ी सपा

लाहाबाद के छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा। लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ का दिया जा रहा नारा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 01:55 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 01:55 PM (IST)
लोकतंत्र बचाने को मैनपुरी में साइकिल पर आखिर क्यों दौड़ी सपा
लोकतंत्र बचाने को मैनपुरी में साइकिल पर आखिर क्यों दौड़ी सपा

आगरा(जेएनएन): लोकसभा चुनाव से पहले मैनपुरी जिले से निकली लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा ने सपाइयों में जोश भर दिया। गुरुवार सुबह 11 बजे शहर स्थित पार्टी कार्यालय से यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इलाहाबाद के छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में चल रही यात्रा में सासद तेज प्रताप यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक राजकुमार यादव, बृजेश कठेरिया, एमएलसी रामवृक्ष यादव, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, हृदेश सिंह जॉनी आदि ने साइकिल चलाई। शहर में करीब तीन दर्जन स्थानों पर पार्टीजनों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। साइकिल यात्रा में उमड़ी भीड़ से रास्तों पर यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। जगह- जगह जाम के हालात बने रहे।

loksabha election banner

इससे पूर्व बुधवार को सपा के साइकिल यात्रा प्रभारी एमएलसी रामवृक्ष यादव ने भाजपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

एमएलसी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रुपया भी नहीं संभल पा रहा। देश में किसान, व्यापारी से लेकर नौजवान तक परेशान हैं। परंतु भाजपा इसको मानने को तैयार ही नहीं। सूबे में भी कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं तक बदहाल पड़ी हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। आगामी चुनाव में सपा बड़ी जीत हासिल करेगी। शिवपाल यादव द्वारा बनाए गए सेकुलर मोर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा को किसी से कोई नुकसान नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.