विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MLC चुनाव में सपा ने जताई आशंका, बल और छल से जीतना चाहती है भाजपा

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 20 Oct 2026 07:05 PM (IST)

सपा ने एमएलसी चुनाव में भाजपा पर बल और छल से जीतने का आरोप लगाया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री की ...और पढ़ें

आगरा में मीडिया से बात करते चुनाव प्रभारी संजय लाठर।

आगरा में मीडिया से बात करते चुनाव प्रभारी संजय लाठर।

जागरण संवाददाता, आगरा। सपा के शिक्षक एवं स्नातक खंड विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव प्रभारी पूर्व एमएलसी संजय लाठर ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके के बजाय बल और छल का सहारा लेना चाहती है। यह चिंताजनक है कि मुख्यमंत्री स्वयं इस चुनाव के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। शिक्षकों, मतदाताओं और कालेज संचालकों पर दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

सरकारी तंत्र का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। संजय लाठर मंगलवार दोपहर ताजनगरी फेज-टू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। लाठर ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी के चुनावी प्रहरी मुस्तैदी से निगरानी रखेंगे। सपा लोकतांत्रिक तरीक से चुनाव लड़ेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर सजग रहेगी।

सपा के शिक्षक खंड के प्रत्याशी एमएलसी डा. आकाश अग्रवाल ने 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में निष्पक्षता सुनिश्चित कराने को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने आशंका जताई कि मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग, फर्जी मतदान या अन्य अनियमितताओं से चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, जिला महासचिव संतोष पाल बघेल, डा वीरेंद्र सिंह चौहान, श्रीनिवास यादव, पवन प्रजापति, देवेन्द्र यादव, मधुकर अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग

  • पीठासीन अधिकारियों की निष्पक्षता की जांच हो।
  • स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाए।
  • स्कूलों और मतदाताओं को दबाव से बचाया जाए।
  • निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराया जाए।
  • डीआइओएस, बीएसए, माध्यमिक शिक्षा परिषद, विद्युत एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच और कार्रवाई हो।