सपा नेता के भतीजे ने युवक को पीटा, हंगामा
शहर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास
आगरा, जागरण संवाददाता। मंटोला के टीला अजमेरी खां में बुधवार की शाम को सपा नेता के भतीजे की दबंगई के चलते विवाद और हंगामा हो गया। बस्ती वालों का आरोप है कि एक पक्ष द्वारा फायरिग की गयी। पुलिस ने फायरिग और पथराव की घटना से इंकार किया है।
घटना शाम करीब आठ बजे की है। सपा नेता अकबर कुरैशी के भतीजे जानू ने पड़ोसी गुड्डू के बेटे को पीट दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। बस्ती वालों का आरोप है कि जानू पक्ष ने मारपीट के बाद फायरिग और पथराव भी किया। इससे बस्ती में अफरातफरी मच गयी। वहीं पुलिस का कहना है कि फायरिग और पथराव नहीं हुआ है। सीओ छत्ता राजीव कुमार ने बताया गुड्डू द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर जानू आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है । तहरीर में पथराव और फायरिग की बात नहीं है। क्षेत्र के लोगों में दहशत है।