बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष की हादसे में मौत
भारती ग्रुप के स्वामी राजकिशोर भारती की कार ट्रक से टकराई। भरतपुर से लौटते वक्त हुआ हादसा।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:07 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वृंदावन के भारती ग्रुप के स्वामी राजकिशोर भारती की भरतपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भारती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख शोक जताया। हरिनिकुंज स्थित आवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
व्यापारी नेता राजकिशोर भारती की कार गुरुवार की रात भरतपुर से लौटते समय ट्रक से टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। भारती की बेटी की 21 फरवरी को शादी थी। भरतपुर में अपने रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर लौट रहे थे कि अचानक हुई दुर्घटना में भारती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद भरतपुर पुलिस ने कार से मिले आईकार्ड के आधार पर उनकी पहचान कर परिवार को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब भारती का शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हरिनिकुंज के हनुमान बाग स्थित भारती के आवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा नगर के विभिन्न इलाकों में होते हुए यमुना तट पहुंची। जहां उनके पुत्र आकाश वशिष्ठ ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में तुलसी स्वामी, सुधीर शुक्ला, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, संदीप अरोड़ा, कपिल शर्मा, जौनी भाटिया, पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, गोपाल प्रसाद शर्मा, अभय वशिष्ठ, मुकेश सारस्वत, कृष्णकुमार शर्मा, मुन्ना भईया, गोपेश गोस्वामी मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें