Move to Jagran APP

सपा ने सड़क से संसद तक लड़ी पिछड़ों के लिए लड़ाई: राजपाल

बाह फतेहाबाद कुंडौल में आयोजित किए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 09:40 PM (IST)
सपा ने सड़क से संसद तक लड़ी
पिछड़ों के लिए लड़ाई: राजपाल
सपा ने सड़क से संसद तक लड़ी पिछड़ों के लिए लड़ाई: राजपाल

आगरा, जागरण संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। इसी के तहत रविवार को बाह, फतेहाबाद, कुडौल में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप रहे। बाह के जरार में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सपा हमेशा पिछड़ों के साथ खड़ी रही है। उनके हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ी जातियों को धोखा दिया है। सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर पिछड़ों का वोट तो हासिल कर लिया, लेकिन सरकार ने कभी उनका साथ नहीं दिया। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि भाजपा ने धर्म की आड़ में सभी जातियों को धोखा दिया है, जबकि सपा हमेशा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इस दौरान ओमप्रकाश वर्मा, श्रीप्रकाश यादव, सचिन चतुर्वेदी, सुरेंद्र चौधरी, गौरव यादव, कल्याण सिंह निषाद, अवनींद्र यादव, रामसहाय यादव, अनिल रावत, लाल सिंह लोधीर आदि मौजूद थे। वहीं फतेहाबाद के डांडीयापुर में आयोजित सम्मेलन के दौरान महानगर उपाध्यक्ष रिजवान रईसउद्दीन, देवेंद्र सिंह यादव, बच्चू सिंह निषाद आदि मौजूद थे। सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोगों से संवाद आगरा, जागरण संवाददाता। लोहिया वाहिनी करे संवाद, फिर से आएगा समाजवाद के तहत फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरण निर्मल ने पदाधकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही उनके साथ संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान डा. रामकरण निर्मल का जोरदार स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, ममता टपलू, प्रत्युश शर्मा, अमित गुप्ता, अशोक राठौर, अनिल चौहान, वेद चौधरी आदि मौजूद थे। नगला रामबल में डा. रामकरण निर्मल ने लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं जानीं और पार्टी की नीतियों से उन्हें अवगत कराया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित जैन, मुरली यादव, आशिष दिवाकर, दिलीप राठौर, दीपक यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.