Move to Jagran APP

जल्द जलसंकट होगा दूर, यमुना पर तीन पुल और हर गांव में बनेगा खेल मैदान

जागरण विमर्श में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने दी जानकारी यमुना पार के लिए बन रहा मिनी वाटर व‌र्क्स

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 09:25 PM (IST)
जल्द जलसंकट होगा दूर, यमुना पर तीन पुल और हर गांव में बनेगा खेल मैदान
जल्द जलसंकट होगा दूर, यमुना पर तीन पुल और हर गांव में बनेगा खेल मैदान

आगरा, जागरण संवाददाता। विधायक चुने हुए लंबा समय हो गया है तो वहीं क्षेत्रीय लोगों को भी रुके हुए विकास कार्यों को रफ्तार और नए विकास कार्यों का इंतजार है। जागरण विमर्श में सोमवार को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. धर्मपाल सिंह के समक्ष क्षेत्रीय लोगों ने जलसंकट, जाम, नहरों में पानी नहीं, पुलिस की वसूली, बेसहारा गोवंश का संकट सहित अन्य समस्या उठाई तो उनको व्यवस्था की कई खामियां भी गिनाईं। विधायक ने सभी के विषयों को गंभीरता से सुना और जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि युवा खेल प्रतिभा विकास के लिए हर गांव में खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए वे अपनी निधि से पांच लाख रुपये देंगे। बिजली संकट से जूझ रहे किसानों की समस्या को उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य और ऊर्जा मंत्री अरविद कुमार शर्मा तक पहुंचाया है और उन्हें आश्वस्त भी किया है। यमुना पार क्षेत्र के जलसंकट को दूर करने के लिए नए मिनी वाटर व‌र्क्स का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गंगाजल वितरण के लिए लाइनों की जांच कराई जा रही है। क्षेत्र में कई जगह लाइनें जर्जर हैं, जिनको जल्द ही बदलवाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता हो गई है।

loksabha election banner

यमुना पर गिजौली, समोगर, नगला चतुरा में पुल निर्माण कराया जाएगा। एत्मादपुर में नई मंडी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बरहन आंवलखेड़ा दोनों में नया फीडर बनेगा। अगर पुलिस कहीं अतिक्रमण करा रही है और कोई वसूली हो रही है, तो पैसा वापस कराया जाएगा। गोसेवा के लिए बना रहा हूं टीम, अपना वेतन भी दूंगा

विधायक डा. धर्मपाल ने कहा कि गोसेवा के लिए वे कुछ जागरूक लोगों के साथ मिलकर टीम तैयार कर रहे हैं। वे अपना वेतन भी इसके लिए देंगे। इसके साथ ही सरकार पांच हजार गोवंश के लिए अभ्यारण्य बनाने जा रही है। प्रयास है कि क्षेत्र में उसका निर्माण कराया जाए। वहीं आठ गांवों में गोशाला बनाने के लिए जमीन चुन ली गई है। जल्द निर्माण कराया जाएगा। मदनपुर और खेड़ा अडू में से गोशाला का निर्माण होगा, जिनके लिए 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। किसानों की सहमति से एक्सप्रेस-वे किनारे विकसित होगा इंडस्ट्रियल एरिया :

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया का विकास कराया जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेस-वे के सीईओ से वार्ता हो गई है, लेकिन जमीन देने के लिए पहले किसानों से सहमति ली जाएगी। सीईओ ने आश्वस्त किया है कि इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होने के बाद 40 प्रतिशत क्षेत्रीय लोगों को नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा।

हर महीने ब्लाक पर होगी योजनाओं की समीक्षा : हर महीने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ ब्लाक स्तर पर योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें क्षेत्रीय लोगों की समस्या का मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। हर न्याय पंचायत पर लगेंगे शिविर: हर न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। सैमरा में 20 मई को शिविर लगेगा।

शीतगृह संचालक पर्ची नहीं दे रहे हैं, जिससे किसानों पर आलू भंडारण का कोई प्रमाण नहीं है। चौराहों पर अतिक्रमण है और पुलिस पैसा ले रही है।

लाखन सिंह त्यागी, बरहन नहरों में पानी नहीं हैं। सिचाई के लिए जलसंकट हो रहा है। बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल पा रही है। वहीं शीतगृह में आलू सड़ने पर शीतगृह वाले जिम्मेदार हों, वे बीमा कराएं।

उदयवीर सिंह, पुरगवां बारिश के कारण नेशनल हाईवे पर जलभराव हो जाता है। नालों की सफाई होनी चाहिए। तहसील चौराहे पर फ्लाईओवर, कुबेरपुर चौराहे एवं नगला रामबख्श पर अंडरपास बनवाया जाए।

राकेश यादव, प्रधान भागूपुर खंदौली क्षेत्र में जाम की विशेष समस्या रहती है। कई जगह अतिक्रमण के कारण मार्ग अवरुद्ध रहता है। इससे क्षेत्रीय लोगों के साथ आगरा, हाथरस जाने आने वालों को भी मुश्किल होती है।

मुकेश गुप्ता, खंदौली ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण है। इंटर कालेज के निकट जलभराव रहता है। इससे बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

नरेंद्र सिकरवार, गढ़ी नैन सुख महावीर नगर की ओर की सड़क खराब है। साथ ही पास में स्थिति तालाब में पानी भरा रहता है। दिक्कत होती है।

विकास, महावीर नगर घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। पिछले दिनों कई लोग झुलस गए थे। लाइन को शिफ्ट किया जाना चाहिए।

मनीष, छलेसर ट्यूबैल के लिए आठ घंटे बिजली मिल रही है। सिचाई के लिए मुश्किल हो रही है। खंदौली से गिजौली मार्ग पर ट्रैफिक अधिक है और सड़क खराब है।

चौधरी होशियार सिंह, खंदौली एत्मादपुर से बरहन रोड स्वीकृत हुए लंबा समय हो गया, लेकिन निर्माण नहीं हो रहा है। क्षेत्र में जलसंकट है। किसानों को जागरूक करने को अभियान चलें।

विश्वकांत मिश्रा, बरहन क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड उपयोगी नहीं है। उसे अन्य स्थान पर बनवाया जाए। एत्मादपुर स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण, रामलीला ग्राउंड के सब्जी वालों के लिए अन्य स्थान पर व्यवस्था की जाए।

श्याम सोलंकी, एत्मादपुर इलेक्ट्रिक बसों के फेर बढ़ाए जाएं। टिकट नहीं बनाई जा रही है, इसका भी समाधान हो। बस के स्टापेज, यात्री सुविधा के लिए टीन शेड का निर्माण हो।

अनमोल, एत्मादपुर बरहन में कन्या इंटर कालेज की आवश्यकता है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब रहती है। बरहन में बस स्टैंड दशकों से बदहाल है। वहां शौचालय भी नहीं है। पुलिस ठेल वालों से 50 रुपये प्रति रोज वसूल रही है।

श्रीनिवास, बरहन रामबाग चौराहे पर पीने के पानी की बड़ी समस्या है। पूरे दिन लोगों की भीड़ रहती है। कटरा बजीर खां में श्मशान पर हैंडपंप की आवश्यकता है।

संजय अग्रवाल, सीता नगर नादऊ फीडर ओवललोड हो रहा है। हाथरस से पोइया और उजरई की सड़क निर्माण कराया जाए। पोइया चौराहे पर पीने के पानी का भी संकट है।

रिक चौधरी, बरहन

नंदन सिटी, कान्हा वन में सड़क, पानी का संकट है। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। मानीटरिग होनी चाहिए।

अवनीश कुमार, यमुनापार क्षेत्र में बिजली संकट है और नहरों को पानी नहीं मिल रहा है। इससे किसानों की फसल, सब्जियां बर्बाद हो रही हैं।

जेपी यादव, यमुना पार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.