Move to Jagran APP

Good News: यूरोप और दिल्ली- मुम्बई में चलने वाली बसेंं अब दौड़ेंगी आगरा में, ये रहेगा रूट

मेयर नवीन जैन के कार्यकाल को बुधवार को ढाई वर्ष पूर्ण हो गए। इस माैके पर उन्‍होंने मीडिया को बुलाकर अब तक के कार्यों का ब्‍योरा दिया और आने वाले समय की योजनाओं की जानकारी साझा की।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 02:13 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 09:37 AM (IST)
Good News: यूरोप और दिल्ली- मुम्बई में चलने वाली बसेंं अब दौड़ेंगी आगरा में, ये रहेगा रूट
Good News: यूरोप और दिल्ली- मुम्बई में चलने वाली बसेंं अब दौड़ेंगी आगरा में, ये रहेगा रूट

आगरा, जागरण संवाददाता। अब आगरा नगर निगम नई पहल करने जा रहे है। ताजनगरी में बढ़ रहे प्रदूषण के स्‍तर को देखते हुए यहां 100 बैटरी चलित बसों को चलाया जाएगा। ये बसें जब आगरा की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी तो प्रदूषण की काली चादर वातावरण को दूषित नहीं करेगी। इससे शहर की आबोहवा शुद्ध रहेगी। इन बसों को 31 मार्च 2021 से पहले चलाने की तैयारी चल रही है। ये जानकारी मेयर नवीन जैन ने नगर निगम में हुई प्रेसवार्ता में दी है।

loksabha election banner

दरअसल मेयर नवीन जैन के कार्यकाल को बुधवार को ढाई वर्ष पूर्ण हो गए। इस माैके पर उन्‍होंने मीडिया को बुलाकर अब तक के कार्यों का ब्‍योरा दिया और आने वाले समय की योजनाओं की जानकारी साझा की। मेयर ने अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आगरा में जल्द ही सौर विद्युत चलित बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने रूट की भी घोषणा की उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आगरा में वायु प्रदूषण में कमी आएगी। पहले चरण में 100 बसों का संचालन होगा। बसें वातानुकूलित होंगी। 

सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने बसें आगरा से एत्मादपुर, आगरा से खंदौली, आगरा से रोहता , आगरा से सीकरी तक चलाने की कही बात। उन्‍होंने कहा कि ताजनगरी की हवा साफ होगी। लॉकडाउन में प्रदूषण में फर्क भी आया है। अब ताजमहल साफ दिखने लगा है। यूरोप और दिल्ली मुम्बई में चलने वालीं बसेंं अब आगरा में दौड़ेंगी। सरकार ने 100 करोड़ का सौगात आगरा को दी है। एक बस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। दिल्ली मुम्बई में बड़ी हस्तियां इन बसों में चलती हैंं। आगरा में भी इन बसों में आम आदमी के साथ साथ खास आदमी भी चलेंंगे।

राज्‍यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने कहा कि ताजमहल तेजी से पीला और काला पड़ रहा है इसकी वजह से उद्योग धंधे आगरा से चले गए। आगरा के अंदर बसों के चलने से प्रदूूषण मुक्त होगा और आगरा की सौंदर्यता बढ़ेगी। आगरा से एत्मादपुर, टूंडला आदि जगह बस चलाई जाएंगी। इससे आगरा को निश्चित तौर पर लाभ होगा।

ये होंगे प्रमुख रूट

मेयर के अनुसार बैटरी चलित बसों के रूट भगवान टॉकीज से आगरा कैंट, दयालबाग से रोहता, आगरा से टूंडला, आगरा से फतेहपुर सीकरी, आगरा कैंट से शिल्पग्राम, आगरा जंक्शन आगरा से खेेरागढ़, आगरा से पिनाहट रहेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.