Move to Jagran APP

वैक्सीन की सुरक्षा के साथ सेवा-सत्कार

रोहता स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों के लिए विशेष सुविधा वैक्सीन लगवाने आने वालों को कराया जाता है नाश्ता और भोजन

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 11:59 PM (IST)
वैक्सीन की सुरक्षा के साथ सेवा-सत्कार
वैक्सीन की सुरक्षा के साथ सेवा-सत्कार

आगरा, (गौरव भारद्वाज)। वैक्सीनेशन सेंटर पर धक्का-मुक्की और परेशानी की जगह आपको शिकंजी, जूस और लस्सी मिले तो कैसा लगेगा। कूलर की हवा में आराम से कुर्सी पर बैठकर वैक्सीन लग जाए तो कहने ही किया। रोहता स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास केंद्र पर बने वैक्सीनेशन सेंटर का नजारा ऐसा ही है। लोगों को यहां वैक्सीन की सुरक्षा के साथ सेवा और सत्कार भी मिल रहा है। आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में यहां वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं और सुखद अनुभूति साथ लेकर जा रहे हैं।

loksabha election banner

यहां वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगों को प्रवेश करते ही चारों तरफ हरियाली और साफ-सफाई दिखेगी। वाहन को पार्किंग में लगवाने में सेवादार मदद करेगा। थर्मल स्क्रीनिग और सैनिटाइजेशन के बाद अंदर पहुंचने पर सेवादार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कर टोकन देंगे। नंबर आने पर वैक्सीन लगाई जाएगी। भीड़ न हो इसके लिए 18 व 45 साल वाले लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। शारीरिक दूरी का पालन हो इसके लिए दूर-दूर कुर्सियां डाली गई हैं। चारों तरफ कूलर लगे हैं। स्क्रीन पर टोकन नंबर होता है फ्लैश

सेंटर पर टीवी स्क्रीन पर टोकन नंबर फ्लैश होते हैं। नाम और नंबर की एनाउंसमेंट भी होती है। जिसका नंबर आए वह वैक्सीन लगवा आए। वैक्सीन के बाद आधा घंटा इंतजार

गाइडलाइन के मुताबिक सभी को वैक्सीनेशन के बाद आधे घंटे बैठाया जाता है। क्या करना है और क्या नहीं, इसके बारे में समझाया जाता है। बुखार आने पर खाने के लिए टेबलेट दी जाती है। खूब पीएं शिकंजी, दोपहर में खाएं खाना

वैक्सीनेशन के लिए इंतजार कर रहे लोगों के पास सेवादार शिकंजी, लस्सी और पानी लेकर पहुंचते हैं। पसंद के अनुसार अपनी प्यास बुझा सकते हैं। सुबह साढे़ 11 बजे तक पोहा, चाय बिस्कुट का नाश्ता भी दिया जाता है। एक बजे दोपहर का भोजन होता है। उस समय मौजूद लोग भोजन कर सकते हैं। भोजन में राजमा-चावल, दाल, रायता, चूल्हे की रोटी, गुड़ होता है। हर दिन खाने का मेन्यू बदला जाता है। सीएमओ ने बना दिया माडल सेंटर

तीन दिन पहले सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया था। यहां की व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने इसे माडल वैक्सीनेशन सेंटर घोषित कर दिया। यहां 300 की जगह अब 600 लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की गई है। 27 मई से चल रहे सेंटर पर अभी तक 3800 लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं। सेवा में जुटे हैं 150 सेवादार

यहां 150 सेवादार लगे हैं। वाहन पार्किंग से लेकर रजिस्ट्रेशन, नाश्ता, पानी और भोजन की व्यवस्था सेवादारों के हाथ में हैं। बड़ी संख्या में महिला सेवादार सुबह से शाम तक इस काम में लगी रहती हैं। लाकडाउन में हजारों लोगों को कराया था भोजन

राधास्वामी सत्संग ब्यास द्वारा पिछले साल लाकडाउन में हर दिन करीब आठ हजार भोजन के पैकेट वितरित किए जाते थे। पूरे लाकडाउन में लाखों लोगों को भोजन की सेवा की गई। मुख्य सचिव ने इनकी सेवा की सराहना की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.