विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रीपेड नहीं अब पोस्टपेड स्मार्ट मीटर... नहीं कटेगी बिजली, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; ताजनगरी में 1.70 लाख लोगों को राहत

Published: Wed, 06 May 2026 10:44 AM (GMT+05:30)

प्रदेश सरकार ने विरोध के बाद स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को 24 घंटे के भीतर पोस्टपेड में बदल दिया है। इससे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. स्मार्ट प्रीपेड मीटर 24 घंटे में पोस्टपेड में बदले गए।

  2. विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने लिया यह फैसला।

  3. 19 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ, बिजली नहीं कटेगी।

जागरण संवाददाता, आगरा। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद स्मार्ट प्रीपेड मीटर को 24 घंटे के अंदर पोस्टपेड में कन्वर्ट कर दिया गया है। पूर्व की भांति ही बिल आएगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि पहले बिल मैनुअली आता था, अब मैसेज और व्हाट्सएप पर आएगा।

बिल जमा करने की तय सीमा तक बिजली नहीं कटेगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के 19 लाख प्रीपेड उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

विरोध के बाद प्रदेश सरकार ने बदला फैसला, 24 घंटे में किया लागू

डीवीवीएनएल के सभी 21 जिलों में 65 लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें से 19 लाख उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं। जिनके विरोध में जनपदों में विरोध शुरू हो गया। आराेप लगाया गया कि अधिक बिल आ रहे हैं। कभी भी बिजली काट दी जाती है। आगरा में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 1.70 लाख है। उपभोक्ता के पास हर वक्त पैसा न होने के दिशा में री-चार्ज भी नहीं किया जा सकता है। विरोध स्वरूप उपभोक्ता ने मीटरों को उखाड़कर सड़कों पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

19 लाख प्रीपेड उपभोक्ता को मिला लाभ, आगरा के हैं 1.70 लाख

अकाेला में 600 से अधिक ज्ञात और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके बाद ग्रामीण और उग्र हो उठे। किसान संगठनों से लेकर सपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उनके सहयोग में उतर आईं। प्रदेश भर में हुए प्रीपेड मीटरों के विरोध के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को आगे आना पड़ा। उन्होंने सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में कन्वर्ट करने की घोषणा करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- होर्मुज से लौटे उत्तराखंड के कैप्टन आशीष, बोले- सिर के ऊपर से गुजरते थे ड्रोन, दहशत में कटी 65 रात

स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में कर दिया गया है। हर माह की बिल जमा करने की अंतिम तिथि तक किसी की बिजली नहीं काटी जाएगी। निर्धारित समय पर बिल जमा करना होगा। सभी को निर्बाध बिजली मिलेगी।

-

नितीश कुमार, प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल