Move to Jagran APP

छह डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, शीत लहर का अलर्ट जारी

सामान्य से तीन डिग्री कम रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान। 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता, सड़क और लाइट की मरम्मत के निर्देश।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:23 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 02:17 PM (IST)
छह डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, शीत लहर का अलर्ट जारी
छह डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, शीत लहर का अलर्ट जारी

आगरा, जागरण संवाददाता। तापमान में तेजी से गिरावट का दौर जारी है। शीतलहर और गलन से शनिवार को तापमान छह डिग्री से नीचे चला गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। रविवार को तापमान में और ज्‍यादा गिरावट अाने के आसार हैं। ऐसे में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट करते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

loksabha election banner

सुबह गलन और शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में धूप तेज हो गई लेकिन सर्द हवा चलती रही। शाम होते ही शीतलहर चलने लगी। तापमान कम होने और नमी के कारण रात को गलन भरी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 21 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और सुबह कोहरा व धुंध छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।

उधर, जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार मालपाणी ने कलक्ट्रेट में बैठक की। जिले में शीतलहर और कोहरा छाए रहने की आशंका पर हादसों की रोकथाम के लिए सड़कों और विद्युत व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में ग्लोसाइन लगाने के लिए कहा है, वाहनों पर नारंगी रंग का चेतावनी रेडियम स्टीकर लगवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा और दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा गया है। स्कूलों में ठंड से बचने के लिए शिक्षकों द्वारा बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। पशुओं के बचाव, अलाव से आग न लग जाए इसके लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था

नगर निगम को असहायों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्थाएं बेहतर करने, कंबल और अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.